1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां सीखें कुंदरू बनाने का नया तरीका

बाजार में इस समय बहुत कम सब्जियां हैं और आप भी आए दिन वही सब्जियां बना बना कर बोर हो गए होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 29 Sep 2017, 4:37 PM IST

Bharwa Kundru

Bharwa Kundru

बाजार में इस समय बहुत कम सब्जियां हैं और आप भी आए दिन वही सब्जियां बना बना कर बोर हो गए होंगे। हालांकि आप उन्हीं सब्जियों को नए तरीके से बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं नए तरीके से कुंदरू बनाने की रेसिपी। यह भरवां कुंदरू की रेसिपी -

सामग्री -

कुंदरू - 250 ग्राम
सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

कुंदरू को धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए। कुंदरू के दोनो ओर से डंठल काट कर हटा दीजिए और एक साइड से लम्बाई में इस तरह काट लीजिए, कि दूसरी ओर जुड़ें रहे सारे कुंदरू इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिए।

भरने के लिए मसाला तैयार करें

अब एक प्याले में धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए, मसाला बनकर तैयार है।

कुंदरू में मसाला भरें।
एक कुंदरू उठाएं, कटे हुए भाग से खोलिये और चम्मच से मसाला भर कर दबाकर भर दीजिए, सारे कुंदरू इसी तरह मसाले से भर कर तैयार कर लीजिए।

कुंदरू पकाएं

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए। गरम तेल में जीरा डालिए, जीरा भूनने पर हींग डाल दीजिए, और भरवां कुंदरू को पकने के लिए, एक एक करके लगा दीजिए और ढककर धीमी आग पर 3-4 मिनिट पकने दीजिए।
ढक्कन खोलिए और कुंदरू को पलट दीजिए, और फिर से ढककर धीमी आग पर ही 4 मिनिट पकने दीजिए। कुंदरू को फिर से पलट कर ढककर के चारों ओर से हल्का ब्राउन और हल्का सा नरम होने तक सेक कर तैयार कर लीजिए।

कुंदरू बनकर तैयार है इन्हें प्याले में निकाल लीजिए, सब्जी के उपर हरा धनियां डाल कर सजाइए, और चपाती, परांठे या पूरी किसी के साथ परोसिए और खाइए।