1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह हैल्दी रोल आपको देगा दिन भर एनर्जी

आपके घर में किटी पार्टी हो या बच्चों को ईवनिंग स्नैक्स बना कर देना हो, पिंडी छोले रोल बहुत ही अच्छा ऑप्शन है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 16 Aug 2017, 4:05 PM IST

pindi chole roll

pindi chole roll

रैप और रोल्स बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। आपके घर में किटी पार्टी हो या बच्चों को ईवनिंग स्नैक्स बना कर देना हो, पिंडी छोले रोल बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। यह संपूर्ण नाश्ता है और दिन भर एनर्जी देता है। आप जब भी पिंडी छोले बनाएं, तब बचे हुए पिंडी छोले का यह रोल बना सकते हैं। यहां पढ़ें यमी रेसिपी -

सामग्री -

पिन्डी छोले भरवां मिश्रण के लिए
3/4 कप काबुली चना
1 1/2 टी-स्पून चना दाल
1 बड़ी इलायची
25 मिलीमीटर (1 इंच) दालचीनीका टुकड़ा
1 टी-बैग
4 टेबल-स्पून तेल
3/4 कप कटे हुए प्याज
1 1/2 टी-स्पून अनार का पाउडर
3/4 कप कटे हुए टमाटर
1 टी-स्पून कटा हुआ अदरक
1 1/2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च
1 टी-स्पून धनिया पाउडर
1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी-स्पून गरम मसाला
3/4 टी-स्पून चना मसाला
नमक स्वादअनुसार

अन्य सामग्री
1 कप प्याज के रिंग्स
चाट मसाला , स्वादअनुसार
4 रोटी
4 टी-स्पून गाजर का अचार , बाजार में आसानी से उपलब्ध
4 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

विधि -
पिन्डी छोले भरवां मिश्रण के लिए
काबुली चना और चना दाल को धोकर, रातभर 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
छानकर दुबारा धो लें, 1 1/2 कप पानी, बड़ी इलायची, दालचीनी और टी-बर्ग डालकर उच्च तापमान पर 3 सिटी तक प्रैशर कुक कर लें।
आंच धिमी कर और 3 सिटी तक प्रैशर कुक कर लें।
ढ़क्कन खोलने से पूर्व सारी भाप निकलने दें।
टी-बैग निकालकर काबुली चने को छान लें।
कढ़ाई में तेल गरम करें, प्याज डालकर उनके पार्दर्शी होने तक भुन लें।
अनार का पाउडर डालकर मध्यम आंच पर मध्यम आंच पर प्याज के भुरे होने तक भुनें।
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर और 3-4 मिनट तक भुनें।
धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर, मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट या टमाटर के पकने तक और मिश्रण से तेल अलग होने तक पका लें।
पके हुए काबुली चना, चना मसाला, 2 टेबल-स्पून पानी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें।
मध्यम आंच पर और 3-4 मिनट के लिए या मिश्रण के सूख जाने तक पकाएं। एक तरफ रख दें।

प्याज के रिंग्स को चाट मसाला के साथ मिलाकर एक तरफ रख दें।
रोटी को साफ सूखी जगह पर रखें और छोले के 1/4 भाग को रोटी के बीच रखें।
1/4 कप प्याज के रिन्गस रखकर 1 टी-स्पून गाजर का अचार रखें।
अंत में, 1 टेबल-स्पून धनिया डालकर अच्छी तरह बंद कर लें।
बचे हुए सामग्री का प्रयोग कर 3 और रोल बनाऐं।
प्रत्येक रोल में टिशू पेपर लपेटकर तुरंत परोसें।