1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिनर में बनाएं आलू पनीर कोफ्ता

रिच ग्रेवी वाली सब्जियां डिनर में बहुत अच्छी लगती हैं। वहीं अगर घर में मेहमान आने वाले हों तो आपको कुछ खास तो बनाना ही चाहिए
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 Oct 2017, 5:00 PM IST

aloo paneer kofta recipe

aloo paneer kofta recipe

रिच ग्रेवी वाली सब्जियां डिनर में बहुत अच्छी लगती हैं। वहीं अगर घर में मेहमान आने वाले हों तो आपको कुछ खास तो बनाना ही चाहिए। यहां जानें आलू पनीर कोफ्ता बनाने की यमी रेसिपी -

सामग्री -

उबले हुए आलू - 4 (300 ग्राम)
पनीर - 125 ग्राम
खसखस - 1/4 कप (30 ग्राम)
पेस्ट - टमाटर 3 (300-350 ग्राम), 2 हरी मिर्च
कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
काजू - 5-6 (बारीक कटे हुए)
किशमिश - 15-20
अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1१ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल - कोफ्ता और ग्रेवी के लिए


विधि -


4 उबले हुए आलू को छील लीजिए। छिले आलू को एक बड़े प्याले में कद्दूकस कर लीजिए साथ ही इसमें पनीर भी कद्दूकस कर लीजिए। अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, २ बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, 1/4 कप कॉर्नफ्लोर डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए। कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।

बारीक कटे हुए काजू और किशमिश को एक साथ मिला लीजिए।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए। अब आलू पनीर के तैयार मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिए, उस पर 1-2 काजू के टुकड़े और 1-2 किशमिश रखिए, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिए, गोले को गरम तेल में डाल कर चैक कर लीजिए की कोफ्ता फत तो नहीं रहा है और तेल सही से गरम हुआ है या नहीं। अगर गोला अच्छे से सिक रहा है तो कोफ्ते के लिए बनाया गया मिश्रण सही बना है। अब बाकी के मिश्रण से भी इसी तरह गोले बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिए।

अब गरम तेल में कोफ्ते के गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए। तले हुए कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिए। इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तल कर तैयार कर लीजिए। एक बार के कोफ्ते तलने में लगभग 5 मिनिट का समय लग जाता है और इतने मिश्रण में 15 कोफ्ते बन कर तैयार हो जाते हैं। सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है।

ग्रेवी बनाएं

पैन में 4 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिए। गरम तेल में जीरा डाल दीजिए। जीरा भूनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए। अब मसाले में टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए साथ ही इसमें खसखस का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे।

मसाले में से तेल अलग होने लगा है, मसाला भून कर तैयार है। मसाले में 2.5 कप पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। मसाले में 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए। ग्रेवी को ढक कर 5-6 मिनिट पकने दीजिए। इसके बाद चैक कीजिए।

7-8 मिनिट ग्रेवी को उबाल लेने के बाद ग्रेवी पक कर तैयार है। ग्रेवी में कोफ्ते डाल दीजिए और गैस बंद कर दीजिए। कोफ्तों को २ मिनिट ढक कर रखा रहने दीजिए। 2 मिनिट बाद कोफ्तों को प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनिया डालकर इसे सजाइए। गरमा गरम स्वादिष्ट आलू पनीर कोफ्ता करी बनकर के तैयार है। इस करी को आप चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिये और खाइये ग्रेवी में आप 1/4 कप (3-4 टेबल स्पून) क्रीम का उपयोग कर सकते हैं। इतनी सब्जी परिवार के 5-6 सदस्यों के लिए पर्याप्त है।