31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुखाम सरदर्द के लिए खाएं ये चीज

हम आपको ऐसे हलवे की रेसिपी देने जा रहे हैं, जिसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह सर्दी जुखाम में भी आराम देता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 6 Sep 2017, 2:52 PM IST

Besan ka halwa

Besan ka halwa

हलवा बनाने का नाम लेते ही थकाउ दिन की याद आ जाती है। बेशक कई तरह के हलवे ऐसे हैं, जिन्हें बनाने में बहुत मेहनत लगती है। हालांकि हम आपको ऐसे हलवे की रेसिपी देने जा रहे हैं, जिसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह सर्दी जुखाम में भी आराम देता है। बेसन का हलवा बहुत जल्दी बन जाता है और इसके लिए ज्यादा तैयारियां भी नहीं करनी पड़ती। तो जब भी आपको मीठा खाने का मन करे, या फिर बच्चों को सर्दी जुखाम हो, तो उन्हें बेसन का हलवा बना कर खिलाएं। इसे ड्रायफ्रू्रट्स से सजाना न भूलें। यहां पढ़ें रेसिपी -

सामग्री -

बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
घी - ½ कप (100 ग्राम)
चीनी - ½ कप (100 ग्राम)
दूध - 2 कप (400 मि. ली).
बादाम - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
काजू - 10 से 12(बारीक कटे हुए)
पिस्ते- 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
इलायची - 6 से 7 (पाउडर)

विधि -

हलवा बनाने के लिए पैन गरम कीजिए। 2 टेबल स्पून घी बचाकर बाकी घी पैन में डाल दीजिए। घी के हल्के से गरम होने पर पैन में बेसन डाल दीजिए और मध्यम आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए। बेसन से अच्छी खुश्बू आने और इसका रंग बदलने तथा इससे घी अलग होने के बाद भी इसे थोड़ी देर और भून लीजिए। बेसन को भुनने में १५ मिनिट लग गये हैं।

बेसन में चीनी डालकर इसे लगातार चलाते हुए 2 से 4 मिनिट और भून लीजिए। इस तरह से चीनी डालकर हलवे के साथ भूनने से बेसन के हलवे का रंग बहुत अच्छा आता है। मिनिट बाद, गैस धीमी करके बेसन में दूध डालकर इसे मिलाते जाइए। धीमी आग पर इसे चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लीजिए। इसमें पड़ने वाली गुठलियां खत्म हो जानी चाहिए।

हलवे के गाढ़ा होने पर इसमें बारीक कटे थोड़े से मेवे- काजू और बादाम डाल दीजिए। साथ ही इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए। इसमें २ छोटी चम्मच घी डालकर मिला दीजिए। इससे हलवे के स्वाद में बढ़ोत्तरी हो जाती है।

हलवे को प्लेट में निकाल लीजिए। हलवे के ऊपर बचा हुआ घी डाल दीजिए। हलवे के ऊपर तैरता हुआ घी स्वाद को तो बढ़ाता ही है, साथ ही दिखने में बहुत अच्छा भी लगता है। हलवे को बादाम, काजू और पिस्ता कतरन डालकर गार्निश कर दीजिए।

बेसन का स्वादिष्ट हलवा तैयार है। इतना बेसन का हलवा परिवार के 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है। बेसन के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे 7 दिन तक खाया जा सकता है।