31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बच्चे को अजीब बीमारी, पता नहीं चलता पेट भरने का, वजन बढ़ रहा लगातार

ऐसी बीमारी जिसमें बच्चे को पता नहीं चलता कि उसका पेट भर गया है या नहीं। यह बीमारी लेप्टिन नाम के हारमोन की की वजह से होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 6 Jul 2016, 3:55 PM IST

Laptin hormone patient second child in India

Laptin hormone patient second child in India

मुंबई। ऐसी बीमारी जिसमें बच्चे को पता नहीं चलता कि उसका पेट भर गया है या नहीं। यह बीमारी लेप्टिन नाम के हारमोन की की वजह से होती है। यही बीमारी 18 महीन के श्रीजीत को है। उसका वजन लगातार बढ़ रहा है। जन्म के उसका वजन मात्र ढाई किलो का था लेकिन अब 22 किलो हो चुका है।

महाराष्ट्र के एक परिवार में जन्में श्रीजीत का वजन अजीबोगरीब ढंग से लगातार बढ़ रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक शरीर में लेप्टिन हारमोन की कमी के चलते उसके दिमाग को यह पता ही नहीं चलता कि उसका पेट भर चुका है। खाना देने से मना करने पर यह बच्चा दहाड़े मारकर रोता है।

चिकित्सकों का दावा है कि श्रीजीत देश का दूसरा ऐसा बच्चा है जिसे इस तरह की दुर्लभ बीमारी है। बताया जाता है कि जन्म के समय उसका वजन सामान्य बच्चे की तरह 2.5 किलो था। जब वह 6 माह का हुआ तो उसका वजन 4 किलो पहुंच गया। हालांकि अगले 10 माह में उसका वजन 10 किलो हो गया। अब 5 किलो वजन और बढ़ गया है और उसका कुल वजन 22 किलो हो चुका है।

श्रीजीत की मां रूपाली हिंगेनकर का कहना है कि ना ही श्रीजीत की इस बीमारी का इलाज हमारे देश में है और ना ही दवाईयां। उसकी सारी दवाईयां ब्रिटेन से मंगानी पड़ रही हैं। खाना नहीं दो तो वह रोता और चिल्लाता है। वजन बढऩे के कारण उसको सांस लेने में तकलीफ होती है और ठीक से बैठना और खड़ा होना मुश्किल होता है।