शाकाहारी

डिनर में बनाएं गर्मागर्म पंजाबी मोठ करी

पंजाब और राजस्थान में मोठ की दाल बहुत फेमस है और इसे बहुत ही चाव से खाया जाता है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।

2 min read
May 13, 2018
punjabi moth dal curry

पंजाब और राजस्थान में मोठ की दाल बहुत फेमस है और इसे बहुत ही चाव से खाया जाता है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। यहां पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

मोठ की दाल- ½ कप (100 ग्राम)
टमाटर- 1 (100 ग्राम)
घी- 2 से 3 टेबल स्पून
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
जीरा- ½ छोटी चम्मच
हींग- ½ पिंच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच से कम
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक- ½ छोटी चम्मच
नमक- 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
बेकिंग सोडा- 1 पिंच

ये भी पढ़ें

नाश्ते में खाएं हरियाली दलिया

विधि -

मोठ की दाल को अच्छे से साफ करके धोकर ८ घंटे या रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए। बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी हटा दीजिए। टमाटर का पेस्ट तैयार कर लीजिए।

कुकर में भीगी हुई मोठ दाल, २ कप पानी, नमक, आधा हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर दीजिए। कुकर बंद करके दाल को १ सीटी आने तक पकने दीजिए। इसके बाद, दाल को और ५ मिनिट धीमी आंच पर पका लीजिए। फिर, गैस बंद कर दीजिए और दाल को कुकर का प्रैशर खत्म होने तक कुकर में रहने दीजिए।

मसाला तैयार कीजिए

पैन में घी गरम कीजिए। घी में जीरा डालिए और धीमी आंच करके हींग, बचा हुआ हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए। मसाले को हल्का सा भूनकर इसमें टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए। मसाले से घी अलग होने तक इसे भून लीजिए।

भुने मसाले में दाल डालकर मिक्स कर दीजिए। गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दीजिए। दाल को ढककर २ मिनिट पका लीजिए।

मोठ दाल के ऊपर थोड़ा सा घी, हरा धनिया और बारीक पतले कटे अदरक डालकर गार्निश कीजिए। इसे चपाती, नान या चावल के साथ सर्व कीजिए। यह दाल पाचन के लिए भी अच्छी होती है। इस दाल को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को दे सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

आंखों की रोशनी सलामत रखना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये चीज
Also Read
View All