28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों की रोशनी सलामत रखना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये चीज

आंवला विटामिन सी का स्रोत है और साथ ही यह पूरी शरीर और दिमाग के लिए भी गुणकारी है।
2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Apr 27, 2018

amla sabji

amla sabji

आंवला विटामिन सी का स्रोत है और साथ ही यह पूरी शरीर और दिमाग के लिए भी गुणकारी है। चाहे बालों को काला रखने की बात हो या आंखों की रोशनी सलामत रखने की, आंवला इन सब में फायदेमंद है। अगर आपकों आंवले का मुरब्बा या अचार पसंद नहीं है तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आंवले की सब्जी की रेसिपी। आप चाहें तो इसमें थोड़ी चीनी डाल कर इसे खट्टी मीठी सब्जी भी बना सकते हैं। यहां पढ़ें आंवले की सब्जी की रेसिपी -

सामग्री -

आंवले - 250 ग्राम
हरी मिर्च - 4
तेल - 4 टेबल स्पून
हींग - 2-3 पिंच
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
मेथी दाना - 1/2 छोटी चम्मच
अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

आंवलों को धोकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लीजिए, गुठली को निकाल कर हटा दीजिए। हरी मिर्च धोइये डंडिया हटाइए और काट लीजिए।

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए। गरम तेल में हींग, जीरा, अजवायन और मेथी दाने डालकर भून लीजिए। हल्का सा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डाल दीजिए। मसाले को हल्का ब्राउन होने तक भूनिए। इस मसाले में कटे हुये आंवले और हरी मिर्च डाल दीजिए, साथ ही नमक डाल दीजिए। सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। आंवलों को ढककर 8 से 10 मिनिट के लिए धीमी गैस पर पकाइए।

10 मिनिट बाद, ढक्कन हटाकर देखिए, आंवले नरम हो गये हैं। आंवला फ्राय तैयार हैं। आंवला फ्राय 10-12 दिन तक खाए जा सकते हैं। आप जब भी खाना खाएं, आंवले फ्राई साथ में अवश्य निकालें और थोड़े से आंवले फ्राई खाने के साथ खाएं। यह आपको आइरन और विटामिन्स देने के साथ आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ाते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।