1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर मेंं ही बना सकते हैं उड़द दाल की बड़ी

अगर आपको बाजारी बड़ी पसंद नहीं है तो आप उड़द दाल की बड़ी घर में भी बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 25 Apr 2018, 2:36 PM IST

urad dal badi

urad dal badi

अगर आपको बाजारी बड़ी पसंद नहीं है तो आप उड़द दाल की बड़ी घर में भी बना सकते हैं। इसे बनाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन एक बार की इस मेहनत से आप कई बार सब्जी या कढ़ी बना सकते हैं। यहां पढ़ें उड़द दाल की बड़ी बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

उड़द दाल- 1 कप (200 ग्राम) (दरदरी पिसी हुई)
कुम्हड़ा- 500 ग्राम
हींग- 1 पिंच
अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
बेकिंग सोडा- 1/4 पिंच से कम
जीरा- ½ छोटी चम्मच
लौंग- 4
काली मिर्च- ½ छोटी चम्माच (दरदरी कुटी हुई)
दालचीनी- 1 टुकड़ा
साबुत धनिया- 2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

दाल को अच्छे से धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए और बाद में अतिरिक्त पानी निकालकर दाल को दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए। दाल में थोड़ा सा गड्ढा बनाकर इसमें हींग, अदरक और 1 टेबल स्पून पानी डालकर इसे ढककर रख दीजिए।

इसी बीच, कुम्हड़ा का नरम भाग, बीज वाला भाग हटा दीजिए और इसको टुकड़ों में काटकर मोटे छिलके काटकर हटा दीजिए। फिर इसे कद्दूकस करके किसी सूती कपड़े में बांधकर किसी थाली पर रख दीजिए और किसी भारी चीज से इसे दबाकर थोड़ी देर के लिए रख दीजिए। जिससे इसका पानी निकल जाए।

इसी दौरान, दाल में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से फैंट लीजिए। दाल को इतना फैंटना है कि दाल को पानी में गिराकर देखें, तो वो तैरनी चाहिए। कुम्हड़ा से पानी निकलने के बाद, इसे दाल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिश्रण को ढककर रात भर के लिए रख दीजिए ताकि दाल अच्छे से फूल जाए।

दाल में डालने के लिए मसाले- जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी , साबुत धनिया नमक के साथ डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए। दाल में हरी मिर्च और पिसे मसाले डाल दीजिए और दाल को थोड़ा सा और पीस लीजिए। वड़ियां बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।

वड़ियां बनाने के लिए थालियां लीजिए और इनको थोड़े से तेल सा चिकना कर लीजिए। हाथ को भी तेल से चिकना करके थोड़ी सी दाल उठाएं और उंगलियों से गोल-गोल तोड़कर थोड़ी-थोड़ी दूर पर रख दीजिए। थालियों को 2 से 3 दिन के लिए धूप में रख दीजिए।

कुम्हड़ा वड़ी 2 से 3 दिन में सूखकर तैयार हैं। इनको एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और साल भर तक यूज कीजिए। इन वड़ियों को आलू, बैंगन, लौकी के साथ सब्जियां या कड़ी बनाने में उपयोग कीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।