शाकाहारी

डिनर में बनाएं सोया चाप करी

अगर आप भी रोज सोचती हैं कि आज डिनर में क्या बनाएं तो आज की शाम की आपकी यह समस्या हम हल कर देते हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2017, 10:12 AM IST
Soya Chaap Curry
Soya Chaap Curry

अगर आप भी रोज सोचती हैं कि आज डिनर में क्या बनाएं तो आज की शाम की आपकी यह समस्या हम हल कर देते हैं। आज डिनर में आप सोया चाप करी बना सकती हैं। यह गे्रवी वाली सब्जी है और खाने में बहुत टेस्टी लगती है। सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। जो लोग नॉन वेज नहीं खाते उनके लिए सोयाबीन प्रोटीन का बड़ा सोर्स है। यहां पढ़ें सोया चाप करी की रेसिपी -

सामग्री -

सोया चाप - 3-4 (250 ग्राम)
टमाटर - 3 (250 ग्राम)
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च - 1
क्रीम - 100 ग्राम
तेल - 3-4 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हींग - 1 पिंच
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
साबुत मसाले - बडी़ इलायची-1, दालचीनी-1, लौंग-2, काली मिर्च-6-7
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकडों में काट लीजिए। पैन में तेल गर्म कीजिए। गरम तेल में चाप डालकर, चाप के टुकड़े दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक, तल कर, प्लेट में निकाल कर रख लीजिए।

टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए। पैन के बचे तेल में जीरा डाल दीजिए, जीरा भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और साबुत गरम मसाले, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग और इलाइची को छील कर डाल दीजिए। मसाले को हल्का सा भूनिए, अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे।

मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालिए और क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं। मसाले में उबाल आने पर इसमें 1/2 कप पानी डालिए, और इसे लगातार चलाते हुए एक बार फिर से उबाल दिलवाएं और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर ग्रेवी में मिला दीजिए।

ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और सोया चाप डाल कर मिक्स कर लीजिए। धीमी आंच पर सब्जी़ को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।