31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रूट श्रीखंड बनाना है बहुत आसान

जब भी आप लो फील करें, तो घर में ही कुछ मीठा बनाएं और झटपट अपना मूड कर लें दुरुस्त।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 11 Dec 2017, 3:48 PM IST

Fruit Shrikhand

Fruit Shrikhand

मूड ठीक करने के लिए मीठे से बेहतर और कुछ नहीं है। इसलिए जब भी आप लो फील करें, तो घर में ही कुछ मीठा बनाएं और झटपट अपना मूड कर लें दुरुस्त। यहां पढ़ें दो यमी स्वीट डिश की रेसिपी-

फ्रूट श्रीखंड

इसमें आप अपनी पसंद के दूसरे फल और मेवे भी डाल सकती हैं।

सामग्री -

दही - 2 कप
सेब - एक (बड़ा)
अनार - एक (बड़ा)
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
केसर के लच्छे - 2 चुटकी
चीनी का पाउडर - स्वादानुसार
दूध - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

एक रात पहले एक बाउल के ऊपर छलनी रखकर उस पर दही डाल कर ढककर फ्रिज में रख दें, ताकि दही का सारा पानी निकल जाए। अब सरगी के वक्त दही को फ्रिज से एक बाउल में निकल लें तथा उसमें चीनी का पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब दूध में केसर के लच्छे डालकर दही में डालकर मिक्स कर लें। अब सेब को छोटा-2 काट लें और अनार के दाने निकाल लें और दही में डालकर मिक्स करें।

चोको-एप्पल बनाना स्मूदी

सामग्री -

सेब - एक
केला - एक
दूध - 1/2 कप
दही - 1/3 कप
चीनी/शहद - 2 छोटे चम्मच
चॉकलेट सिरप - 1/4 कप

यूं बनाएं -

सबसे पहले सेब और केले को छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें । अब मिक्सी में सेब, केला, चीनी/शहद, दूध और दही डालकर अच्छे से स्मूथ होने तक चलाएं। अब तैयार स्मूदी को गिलास में डालकर ऊपर से चॉकलेट सिरप डालें और मिक्स करें। बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।