31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई सब्जियों के साथ बनाएं पौष्टिक सेवईयां

कई तरह की सब्जियों के डलने से इसमें पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा काफी बढ़ जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 9 Dec 2017, 9:50 AM IST

sabjiyo wali seviyan

sabjiyo wali seviyan

कई तरह की सब्जियों के डलने से इसमें पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा काफी बढ़ जाएगी। आसानी से और जल्दी बनने के कारण इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं।

सामग्री -

बारीक कटी शिमला मिर्च
कटी हुई लाल और हरी पत्तेदार प्याज
हरी मिर्च
हरा धनिया
कढ़ी पत्ता
पहले से सिकी सेवईयां
इसके अलावा आप चाहें तो मौसम के अनुसार गाजर, पालक, चुकंदर, मेथी आदि सब्जियां भी डाल सकते हैं।

एक पैन में हल्का सा घी या तेल डालकर थोड़ी सी राई डालें। इसके चटकते ही दो कढ़ी पत्ते और तुरंत प्याज डालें। हल्का भूरा होने तक प्याज को सेकें। इसमें सब्जियां भी डाल सकते हैं। इसके बाद कटी शिमला मिर्च डालें। 5-10 मिनट बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक, पिसी लाल मिर्च और कटी हरी मिर्च डालें। मिक्स होने के बाद जितनी सेवईयां हैं उससे दोगुना पानी इसमें डालें। पानी अच्छे से गर्म होने के बाद इसमें सिकी हुई सेवईयों को मिक्स कर दें। 4-5 मिनट के लिए इसे ढक कर रख दें ताकि यह स्टीम में पक जाए। इसे गर्मागर्म सर्व करें।

कच्ची हल्दी का अचार रखे सर्दी में सेहतमंद

अदरक की तरह दिखने वाली कच्ची हल्दी कैंसर से बचाव के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स सर्दी में होने वाले जोड़दर्द से राहत देते हैं।

सामग्री -

सरसों का तेल (सब्जी बनाने और ऊपर से डालने के लिए)
सौंफ
राई
हरी मोटी मिर्च
नमक
साबुत व कच्ची हल्दी के छोटे-छोटे टुकड़े
स्वाद के अनुसार लाल मिर्च
3-4 नींबू का रस

एक कढ़ाही में दो चम्मच सरसों का तेल डालें। गर्म होने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी हल्दी डालें। 15-20 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दें। इसमें लंबे आकार में कटी हरी मिर्च के टुकड़े, ग्रेवी के लिए कद्दूकस की हुई साबुत गीली हल्दी डालें। इसमें 2-2 चम्मच पिसी हुई राई और सौंफ डालें। आखिर में स्वाद के अनुसार नमक डालने के बाद मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। स्वाद के लिए इसमें लाल मिर्च (वैकल्पिक) डाल सकते हैं। अब इसमें नींबू का रस डालें। अच्छे से मिक्स कर इसमें थोड़ा सरसों का तेल ऊपर से डालें। ताकि अच्छे से गल सके। तुरंत खा भी सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।