1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजराती मैथी ढेबरा है कुरकुरा और टेस्टी

ढेबरा गुजराती स्नैक है, इसे कढ़ाई में पूरी की तरह तल कर या फिर तवे पर पराठे की तरह सेक कर दोनों ही तरह से बनाया जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 6 Dec 2017, 10:49 AM IST

Gujarati Methi Dhebra

Gujarati Methi Dhebra

ढेबरा गुजराती स्नैक है, इसे कढ़ाई में पूरी की तरह तल कर या फिर तवे पर पराठे की तरह सेक कर दोनों ही तरह से बनाया जाता है। सदियों में ताजी मेथी और बाजरे का आटा आसानी से मिल जाता है। यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है और इसे बनाना भी आसान है। यहां पढ़ें गुजराती मैथी ढेबरा की रेसिपी -

सामग्री -

बाजरे का आटा - 250 ग्राम (2 कप)
गेंहूं का आटा - 175 ग्राम (1.5 कप)
सूजी - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
मक्के का आटा - 50 ग्राम (1/3 कप)
हरी मैथी पत्तियां - 2 कप
तिल - एक टेबल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
खट्टा दही - 200 ग्राम (1 कप)
गुड़ - 1 छोटी चम्मच
नमक -स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच लम्बा टूकड़ा
लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
तेल - ढेबरा तलने के लिए

विधि -

बाजरा का आटा, गेहूं का आटा, सूजी और मक्के का आटा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिए।

मैथी की पत्तियां धोइए और पानी हटाकर बारीक काट लीजिए। हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धोइए, बीज हटाकर बारीक काट लीजिए। अदरक को छीलिए और पेस्ट बना लीजिए। दही में गुड़ अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।

आटे के बीच में जगह बनाइए, गुड़ मिला दही, १ टेबल स्पून तेल और सारे मसाले डालिए, सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिए, पानी की सहायता से पूरी बनाने जैसा आटा गूथ लीजिए। गुथे आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिए।

आधा घंटे बाद गुथे आटे को अच्छी तरह मसल कर ठीक कीजिए। अब इस आटे से छोटी छोटी (एक नीबू के बराबर) लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिए।

कढाई में तेल डालकर गरम कीजिए। एक लोई उठाइए, तेल या सूखे आटे की सहायता से गोल, थोड़ा मोटी, ३ इंच व्यास की पूरी बेलिए और गरम तेल में डालिए। कलछी से दबा कर ढेबरा को फुलाइये और पलट कर दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिए। तले हुए ढेबरा को बास्केट या प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर निकाल कर रखिए। दूसरा ढेबरा बेल कर इसी तरह गरम तेल में डालिए, एक बार में २-३ ढेबरा डालकर, ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिए। सारे लोइयों से इसी प्रकार सारे ढेबरा बना कर तैयार कर लीजिए।

तवे पर ढेबरा बनाने के लिए, तवा आग पर रख कर गरम कीजिए। गुथे हुए आटे से थोड़ा आटा तोड़कर लोई बनाइए, तेल या सूखे आटे की सहायता से ५-६ इंच के व्यास में गोल परांठे के जैसा पतला बेलिए। बेला हुआ ढेबरा गरम तवे पर डालिएऔर तेल लगाकर दोनों तरफ पलट कर अच्छी तरह ब्राउन होने तक सेक कर निकाल कर डलिया या प्लेट में रखिए। ठंडा होने पर ढेबरा कैसरोल में रख लीजिए।

ढेबरा को अचार या चटनी के साथ खाइए, आप ढेबरा के साथ आलू मटर मसाला सब्जी भी बना सकते हैं इस सब्जी के साथ ढेबरा का स्वाद लाजबाव लगता है।

ढेबरा को फ्रिज में रख कर 5-6 दिन तक खाया जा सकता है। फ्रिज में रखा ढेबरा निकालिए और गरम कजिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।