31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीठे में बनाएं बंगाली संदेश और जीत लें सबका दिल

संदेश पारंपरिक बंगाली मिठाई है। यह ताजा छैना से बनाई जाती है और खाने में यह लाजवाब लगती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 4 Dec 2017, 2:32 PM IST

Sandesh

Sandesh

संदेश पारंपरिक बंगाली मिठाई है। यह ताजा छैना से बनाई जाती है और खाने में यह लाजवाब लगती है। इसे घर में बनाना बहुत आसान है और यह बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं। यहां पढ़ें पारंपरिक बंगाली मिठाई संदेश की रेसिपी -

सामग्री -

फूल क्रीम मिल्क - 1 लीटर
नींबू - 2
पाउडर चीनी - 1/3 कप (50 ग्राम)
इलायची - 5
केसर - 20-25 धागे
पिस्ते - 10-12

विधि -

दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में डाल कर गरम कीजिए। दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिए, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिए। नींबू के रस में थोडा़ सा पानी मिला दीजिए और दूध के हल्का सा ठंडा होने पर इसमें थोड़ा थोड़ा नींबू का रस डालते हुए चमचे से चलाइए, दूध जब पूरा फट जाए, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिए।

छैना को कपड़े में छानिए और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिए ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे। कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए। संदेश बनाने के लिये छैना तैयार है। छैना को किसी थाली में निकाल लीजिए और 5-6 मिनिट छैना को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए। इलायची को कूट कर पाउडर बना लीजिए। पिस्तों को पतला-पतला कतर लीजिए।

अब छैना में केसर और पाउडर चीनी डालकर अच्छे से 2-3 मिनिट तक मिक्स कर लीजिए। नॉन स्टिक पैन लीजिए इसे गैस पर रख कर इसमें छैना को डालकर एकदम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 3-4 मिनिट तक भून लीजिए।

गैस बंद कर दीजिए और छैना को प्लेट में निकाल लीजिए। छैना को थोडा़ ठंडा होने दीजिए और हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इस छैना से थोड़ा सा मिश्रण निकालिए, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिए। इसी तरह थोडा़-थोड़ा मिश्रण निकाल कर, छोटे-छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिए। बारीक कटे हुए पिस्तों को इन संदेश के ऊपर लगाकर इनकी गार्निश कर दीजिए स्वादिष्ट संदेश बनकर तैयार हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।