31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दम देकर बनाएं अरबी, लोग उंगलियां चाट जाएंगे

अरबी वैसे तो कई तरीकों से बनाई जाती है, लेकिन दम अरबी का टेस्ट काफी लाजवाब होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 9 Dec 2017, 1:27 PM IST

dum arbi

dum arbi

अरबी वैसे तो कई तरीकों से बनाई जाती है, लेकिन दम अरबी का टेस्ट काफी लाजवाब होता है। इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है, लेकिन इसका जायका उतना ही बढ़ जाता है। यहां पढ़ें दम अरबी की रेसिपी -

सामग्री -

अरबी - 400 ग्राम ( 12-14 मध्यम आकार की)
टमाटर - 3
हरी मिर्च - 2-4
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
दही - 1/4-1/2 कप
हींग - 1-2 पिंच
अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
तेल - अरबी तलने के लिये और सब्जी बनाने के लिए

विधि -

अरबी को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लीजिए।

अरबी और एक छोटा गिलास पानी कुकर में डाल कर अरबी को एक सीटी आने तक उबाल लीजिए, कुकर का ढक्कन खुलने पर अरबी को निकालिए, ठंडा होने पर छीलिए। छिली अरबी को हथेलियों से दबा कर थोड़ा चपटा आकार दे दीजिए।

टमाटर धोइए, बड़े टुकड़े में काटिए। हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिए। अदरक छीलिए, धोइए, बड़े टुकड़ों में काटिए, सभी को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिए।

दही को भी फैट लीजिए।

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए, अरबी को गरम तेल में डालिए, 4-5 अरबी तेल में डाल दीजिए और हल्की ब्राउन होने पर निकाल कर प्लेट में रखिए, सारी अरबी इसी तरह तल कर निकाल लीजिए।

तरी के लिए 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर कढ़ाई से सारा तेल निकाल लीजिए, गरम तेल में अजवायन और हींग डालिए, अजवायन भुनने पर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिए, हल्का सा भूनिए, टमाटर का पिसा मसाला डालिए, मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, फैटा हुआ दही डाल कर, मसाले को २ मिनिट और भून लीजिए।

भुने मसाले में तली अरबी, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालिए और 2 मिनिट भूनिए, 1 गिलास पानी डालिए, और इसे अच्छी तरह से ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 10 मिनिट तक दम दीजिए।

दम अरबी बन चुकी है, सब्जी में हरा धनिया डालकर मिला दीजिए।

स्वादिष्ट दम अरबी को परांठा, चपाती, नान या चावल के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।