31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में घुटनों के दर्द से बचाएगी यह सब्जी, जरूर खाएं

सर्दियों में अक्सर ही बड़े बुजुर्ग घुटनों में दर्द की शिकायत करते हैं। उन्हें सर्दियों में सप्ताह में एक बार ग्वारपाठा की सब्जी जरूर खिलाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 8 Dec 2017, 10:16 AM IST

Aloevera sabzi

Aloevera sabzi

सर्दियों में अक्सर ही बड़े बुजुर्ग घुटनों में दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसे में उन्हें सर्दियों में सप्ताह में एक बार ग्वारपाठा की सब्जी जरूर बना कर खिलाएं। आप चाहें तो ग्वारपाठा घर में भी उगा सकते हैं, यह आसानी से लग जाता है और इसकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट भी होती है। हालांकि पकने के बाद इसकी तासीर गर्म हो जाती है, इसलिए गर्मियों में ग्वारपाठा की सब्जी का सेवन न करें। यहां पढ़ें ग्वारपाठा की सब्जी बनाने का तरीका।

सामग्री -

एलोवीरा - 2 पत्तियां
हींग - 1 पिंच
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
तेल - 1-2 टेबल स्पून
हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई

विधि -

एलोवीरा को धोकर इसके दोंनो ओर से काटें काट कर हटा दीजिए, और अब इसके छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिए।

एक बर्तन में २ कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए। पानी में ½ छोटी चम्मच नमक और थोडी़ सी हल्दी डाल दीजिए। पानी में उबाल आने पर इसमें एलोवीरा के टुकडे़ डाल दीजिए और ६-७ मिनिट के लिए उबलने दीजिए।

गैस बंद कर दीजिए और टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिए। अब इन टुकड़ों को दो बार पानी से धो लीजिए (ऎसा करने से एलोवेरा का कड़वापन कम हो जाता है)।

पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालकर मसाले को धीमी आंच पर थोडा़ सा भून लीजिए। मसाले में एलोवीरा के टुकडे़ डालकर इसमें नमक, सौंफ पाउडर और अमचूर डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए ३-४ मिनिट के लिए पका लीजिए।

सब्जी बनकर तैयार है, इसे किसी प्लेट में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए, एलोवेरा सब्जी़ को आप फ्रिज में रखकर ४-५ दिन तक खा सकते हैं।

ये सब्जी साधारण सब्जी नहीं है, इसे खाने के साथ ४-५ टुकड़े यानि कि कम मात्रा में खाया जाता है, एलोवीरा को प्रेगनेंट महिला को न खिलाएं, यह उनको नुकसान कर सकता है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।