31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारियल बीन्स फ्राई है पोषण से भरपूर

फ्रेंच बींस वैसे भी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, हालांकि अगर इसमें नारियल का जायका भी जोड़ दिया जाए तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 24 Nov 2017, 4:11 PM IST

coconut beans fry

coconut beans fry

फ्रेंच बींस वैसे भी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, हालांकि अगर इसमें नारियल का जायका भी जोड़ दिया जाए तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है। नारियल बींस फ्राई दक्षिण भारत में बहुत शौक से खाई जाती है। यहां पढ़ें नारियल बींस फ्राई बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

फ्रेन्च बीन्स- 250 ग्राम
नारियल- ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
तेल- 2 टेबल स्पून
जीरा- 1/4 छोटी चम्मच
राई- 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
हींग- 1 पिंच
अमचूर पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच

विधि -

बीन्स को अच्छे से पानी से धो लीजिए और फिर इनका पानी सूखने तक इन्हें ऎसे ही रखे रहने दीजिए। इसके बाद, बीन्स के डंठल काटकर हटा दीजिए। बीन्स का बंच बनाकर चाकू से या चॉपिंग बोर्ड पर रखकर ½ से ङ इंच के टुकड़ों में काट लीजिए।

कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए। इसमें जीरा और राई डाल दीजिए। राई तड़कने के बाद, तेल में हींग, हल्दी पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मसाले को थोड़ी देर भून लीजिए। फिर, इसमें कटी हुई बीन्स डाल दीजिए। साथ ही नमक व लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मसाले को मिक्स कर दीजिए और सब्जी को ढककर धीमी आग पर ४ से ५ मिनिट पकने दीजिए।

५ मिनिट बाद, सब्जी को चमचे से अच्छे से चला लीजिए। बीन्स को चमचे से दबाकर चैक कर लीजिए। बीन्स पक गई हैं, क्रन्ची लग रही हैं। अब, बीन्स में अमचूर पाउडर और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और सब्जी को खुला ही १ से २ मिनिट पकने दीजिए।

२ मिनिट बाद, नारियल बीन्स की सब्जी बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को एक प्याले में निकाल लीजिए।

अनोखे स्वाद से भरी नारियल बीन्स फ्राई परोसने के लिए तैयार है। इतनी सब्जी परिवार के ४ से ५ सदस्यों को साइड डिश की तरह सर्व की जा सकती है। इस सब्जी को चपाती, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिए और भोजन का भरपूर आनंद उठाइए।

सुझाव -

आप चाहे, तो जीरा और राई में से कोई भी एक डाल सकते हैं।
बीन्स बहुत जल्दी पक जाती हैं और ये थोड़ा क्रन्ची ही अच्छी लगती है। इसलिए इन्हें ज्यादा देर तक ना पकाएं।