1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वीट कॉर्न पनीर करी है डिनर के लिए परफैक्ट रेसिपी

कुछ आम डिशेज तो हमारे घरों में बनती ही हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो आप स्वीट कॉर्न पनीर करी बना सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Sep 2017, 4:39 PM IST

Sweet corn paneer curry recipe

Sweet corn paneer curry recipe

पनीर के शौकीन लोग पनीर की हर डिश ट्राय करने के लिए उत्सुक रहते हैं। कुछ आम डिशेज तो हमारे घरों में बनती ही हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो आप स्वीट कॉर्न पनीर करी बना सकते हैं। यह डिनर के लिए परफैक्ट रेसिपी है और इसे बनाना भी ज्यादा कठिन नहीं है। यहां पढ़ें स्वीट कॉर्ड पनीर करी की रेसिपी -

सामग्री -

स्वीट कॉर्न भुट्टे - 2
पनीर - 250 ग्राम
टमाटर - 4
हरी मिर्च - 1
अदरक - 1 इंच टुकडा़
तेल - 4 से 5 टेबल स्पून
हरा धनिया - 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
नमक - 1/2 छोटी चम्मच
साबुत मसाले - 1 इंच टुकडा़ दाल चीनी, 2 बडी़ इलाइची, 6 से 7 काली मिर्च, 2 लौंग

विधि -

स्वीट कॉर्न पनीर की सब्जी बनाने से पहले कुछ तैयारियां कर लीजिए जैसे कि पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लीजिए। टमाटर-हरी मिर्च-अदरक को अच्छे से धोकर, काटकर मिक्सर जार में डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए। साथ ही, साबुत मसालों को भी दरदरा कूट लीजिए।

स्वीट कार्न भुट्टे को कद्दूकस करके उसकी क्रीम तैयार कर लीजिए। पैन में तेल डालकर गरम कीजिए। तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्का ब्राउन तलकर निकाल लीजिए।

पैन में बचे गरम तेल में जीरा डालकर चटखा लीजिए। इसके बाद, हींग, साबुत दरदरे कुटे मसाले, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर-हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल दीजिए। मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना होने लगे।

५ मिनिट बाद मसाले के भुन जाने पर इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए। साथ ही कॉर्न क्रीम भी डालकर मिक्स कर दीजिए। मसाले को फिर से २ से ३ मिनिट तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए।

इसके बाद, मसाले में ½ कप पानी और नमक डालकर मिक्स कर दीजिए। ग्रेवी में पनीर और आधा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए। सब्जी को बिल्कुल धीमी आग पर २ मिनिट पकने दीजिए ताकि पनीर में सारे मसाले जज्ब हो जाएं और सब्जी पूरी तरह तैयार हो जाए।

सब्जी बनने के बाद प्याले में निकाल लीजिए। इतनी सब्जी परिवार के 4 से 5 सदस्यों को साइड डिश के रूप में परोसी जा सकती है़।

स्वाद में लाजवाब स्वीट कॉर्न पनीर करी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ सर्व कीजिए और मजे से खाइए।