
Aloo Paneer roll
बच्चों को रोल्स अच्छे लगते हैं। वहीं इन रोल्स को पोष्टिक बनाने के लिए इसमें पनीर व अन्य सब्जियां डाली जा सकती हैं। इससे यह और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बन जाता है। यहां पढ़ें आलू पनीर रोल की आसान सी रेसिपी -
सामग्री
आटे के लिए
1/4 कप मैदा
1/4 कप गेहूं का आटा
1/2 टेबल-स्पून तेल
नमक , स्वाद अनुसार
भरावन के लिए
1 1/2 कप उबले , छिले और किसे हुए आलू
1 1/2 कप कसा हुआ पनीर
2 टेबल-स्पून टेबल-स्पून तेल
1 टी-स्पून जीरा
2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
2 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया
2 टेबल-स्पून बारीक कटे हुए पुदिने के पत्ते
नमक , स्वाद अनुसार
मिलाकर सलाद बनाने के लिए
1/2 कप कसा हुआ गाजर
1/2 कप बारीक लंबी कटी पत्तागोभी
1 टी-स्पून चाट मसाला
अन्य सामग्रियां
6 टी-स्पून ग्रीन चटनी
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
तेल , चुपड़ने और पकाने के लिए
परोसने के लिए
टमॅटो कैचप
विधि -
आटे के लिए
एक गहरे बर्तन में सारी सामग्रियों को डालिए और पर्याप्त पानी का उपयोग कर एक मुलायम आटा गुंधिये।
आटे को ६ बराबर भागों मे बांट लीजिए और थोडे गेहूं के आटे का उपयोग करते हुए 125मिमी व्यास के गोलआकार में बेल लीजिए।
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करिए और रोटियों को आधा कच्चा पकाइए और एक तरफ रख दीजिए।
भरावन के लिए
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करिए और उसमे जीरा डालिए।
जब जीरा चटखने लगे, उसमे हरी मिर्च डालिए और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड्स के लिए भूनिए।
उसमे आलू, पनीर, धनिया, पुदिने के पत्ते और नमक डालिए, अच्छे से मिला लीजिए और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट, बिच बिच मे हिलाते हुए पकाइए।
भरावन को 6 बराबर भागों में बांट लीजिए और प्रत्येक भाग को लंबे अंडाकार जैसा आकार दीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
सलाद को 6 बराबर भागों में बांट लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
एक समतल और शुष्क सतहपर आधी पकी हुई रोटी डालिए और 1 टी-स्पून ग्रीन चटनी को उस पर एक समान फैलाइए।
रोटी के एक छोर पर भरावन का 1 भाग रख दीजिए, सलाद का एक भाग भरावन के ऊपर रख दीजिए और रोटी को कस कर रोल करिए।
बचे हुए 5 रोल बनाने के लिए क्रमांक 2 और 3 की प्रक्रिया को दोहराइए।
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करिए और उसपर थोडा तेल चुपडिए।
उस पर रोल रखिये और थोड़े तेल की मदद से, हर तरफ से भूरा होने तक पकाइए।
प्रत्येक रोल को 2 तिरछे भागों में काटिए और टमेटो कैचपके साथ गरमा गरम परोसिए।
Published on:
20 Aug 2017, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.