1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटेलियन ‘वेजिटेबल ओ ग्रेटिन’ है बेहद हैल्दी

प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, ऊर्जा आदि से युक्त पनीर हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 23 Sep 2017, 12:24 PM IST

vegetable au gratin recipe

vegetable au gratin recipe

विभिन्न सब्जियों और अन्य चीजों के कारण इसमें पोषक तत्त्वों (विटामिन, मिनरल्स) की मात्रा बढ़ जाती है। बच्चों के अलावा बड़ों के लिए भी यह फायदेमंद डिश है।

सामग्री -

मैदा
बटर
हरी
लाल व पीली शिमला मिर्च
गाजर
बींस
पत्तागोभी
चीज
उबले कॉर्न
प्याज
मेक्रॉनी
नमक
पिसी दालचीनी
अजवाइन
लाल मिर्च के दानें सॉस
पिसी सफेद व काली मिर्च
दूध

विधि-

एक पैन में दो चम्मच बटर गर्म कर 2 चम्मच मैदा, एक कप दूध डालकर चलाएं। मध्यम आंच पर रखकर इसमें नमक, थोड़ी पिसी सफेद मिर्च, एक तेजपत्ता डालें। 1/4 चम्मच पिसी दालचीनी, कालीमिर्च, अजवायन, लाल मिर्च, थोड़ी चीज़ डालें। तैयार वाइट सॉस को बाउल में निकालें। पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर पिसा लहसुन भूनें। अब प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, बींस, कॉर्न, हरी मिर्च आदि डालें। अब सफेद मिर्च, नमक, पिसी दालचीनी, अजवायन, कालीमिर्च डालकर मिक्स करें और एक अलग बाउल में निकालें। दोबारा पैन में बटर गर्म कर इसमें मेक्रॉनी, नमक और काली मिर्च डालें। अब एक अलग बाउल में पहले वाइट सॉस की लेयर लगाएं। फिर सब्जियों का मिश्रण, फिर सॉस की लेयर व फिर मेक्रॉनी रखकर वापस सॉस की लेयर लगाएं। ऊपर शिमला मिर्च सजाकर बाउल को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर बेक करेंगे। रेडी है इटालियन डिश।

लाजवाब पनीर से मिलती भरपूर ऊर्जा

प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, ऊर्जा आदि से युक्त पनीर हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देते हैं। थोड़ी मात्रा में डला मक्की का आटा खून बढ़ाता है।

सामग्री-

पनीर
बे्रड का चूरा
मक्की का आटा
नमक
कालीमिर्च
टमाटर- रेड चिली और ग्रीन चिली सॉस आदि

विधि-

पनीर 100 ग्राम की मात्रा में लेकर आधा-आधा इंच के पीस में काट लें। इनपर थोड़ा सा नमक और काली मिर्च छिडक़ दें। इसके बाद एक अलग प्लेट में सूखी ब्रेड का चूरा लेकर इसमें एक चम्मच रेड चिली सॉस, आधा चम्मच टमाटर का सॉस और ग्रीन चिली सॉस व स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें। पनीर के टुकड़ों को पहले मक्के के सूखे आटे से लपेटें। फिर बे्रड के चूरे वाला मिश्रण इनके चारों तरफ लगाएं। इसके बाद एक पैन में रिफाइंड ऑयल लेकर गर्म करें। फिर पनीर के टुकड़ों को मध्यम आंच पर तलकर प्लेट में निकाल लें। तैयार हैं पनीर डिश। इन पर सॉस डालकर डेकोरेट करें।