31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मसालेदार भिंडी बनाएगी डिनर स्वादिष्ट

वैसे तो भिंडी को कई तरीके से बनाया जा सकता है और यह हर तरीके से स्वादिष्ट ही लगती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 11 Dec 2017, 3:16 PM IST

masala bhindi

masala bhindi

वैसे तो भिंडी को कई तरीके से बनाया जा सकता है और यह हर तरीके से स्वादिष्ट ही लगती है। हालांकि अगर आप मसालेदार भिंडी ट्राय करेंगे, तो यह ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। यहां पढ़ें मसालेदार भिंडी बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

भिन्डी - 250 ग्राम
तेल - 2-3 टेबिल स्पून
हींगा - 1 पिन्च
जीरा - आधी छोटी चम्मच
हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
हरी मिर्च — 4 लम्बाई में 2 भागों में कटी हुई
हरा धनिया — एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
नमक — आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

छोटी और मध्यम आकार की भिन्डी लीजिए, सबसे पहले भिन्डियों को अच्छी तरह धोइए, पानी हटा दीजिए, धुली हुई भिन्डियों के ऊपर के तरफ के डन्ठल काटिए और नीचे की तरफ के पतले भाग को भी काट दीजिए, भिन्डी को लम्बाई से काटते हुए २ भागों में काट लीजिए, अगर भिन्डी अधिक लम्बी हैं तो इनको बीच से काट कर छोटे टुकड़े किए जा सकते हैं, सारी भिन्डी काट कर तैयार कर लीजिए।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए, जीरा और हींग डाल दीजिए, जीरा ब्राउन होने के बाद( गैस धीमी रखें), हल्दी , सोंफ पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालिए, इस मसाले में भिन्डी डाल कर मिला दीजिए, भिन्डी में लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक डाल कर मिलाइएं गैस तेज कर लीजिए, चमचे से २-३ मिनिट चलाते हुए भिन्डी को भूनिए।
भिन्डी को २ मिनिट के लिए ढक कर पकाएं। ढक्कन को खोल दें और एक एक मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें ५ - ६ मिनिट मे भिन्डी बन कर तैयार हो जाएंगी।

भिन्डी की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिए को ऊपर से डाल कर सजाइए। मसाले दार भिन्डी की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।