
Latvia is home to the tallest women in the world: दुनिया में सबसे लम्बी महिलाएं लाटविया की हैं। लाटविया ने ब्रिटेन, यूएस को भी कहीं पीछे छोड़ दिया है। इस बाल्टिक राज्य में 1996 में जन्म लेने वाली महिलाओं की लंबाई औसतन 169.80 सेमी यानि लगभग 5 फीट 7 इंच होती है। इस लिस्ट में ब्रिटेन और यूएस की महिलाओं का नाम टॉप 20 तक में नहीं है। इस लिस्ट में ब्रिटेन की महिलाओं की लंबाई 164.4 सेमी यानि एवरेज 5 फीट 5 इंच है। दुनिया में महिलाओं की लम्बाई में यह ब्रिटेन 38वें नम्बर पर आता है। इस सूची में अमेरिका 42वें स्थान पर है, जिसकी महिलाएं औसतन 163.54 सेमी (5 फीट 4 इंच) लंबी हैं। यह डेटा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के आॅर वर्ल्ड इन डेटा के तहत शेयर किए है, जिसमें 195 देशों के लिए उपलब्ध है और इसमें लाखों प्रतिभागी शामिल हैं। परिणामों की गणना महिला जनसंख्या द्वारा कुल ऊंचाई के योग को विभाजित करके की गई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक बचपन में खराब पोषण या बीमारी हाइट केा इफेक्ट करती है।
दुनिया की सबसे लम्बी महिलाएं यहां
लाटविया - 169.80cm
नीदरलैंड - 168.72cm
एस्टोनिया- 168.67cm
चॆक गणराज्य - 168.46cm
सर्बिया - 167.69cm
स्लोवाकिया - 167.47cm
डेनमार्क - 166.62cm
लिथुआनिया - 166.35cm
बेलारूस - 166.34cm
यूक्रेन - 166.05cm
दुनिया की सबसे नाटी महिलाएं यहां
ग्वाटेमाला - 149.39cm
फिलिपींस - 149.61cm
बांग्लादेश - 150.79cm
नेपाल - 150.86cm
पूर्वी तिमोर- 151.15cm
मेडागास्कर - 151.18cm
लाओस - 151.27cm
मार्शल द्वीपसमूह - 151.31cm
इंडिया - 152.59cm
इंडोनेशिया - 152.80cm