वर्क एंड लाईफ

बिना फिक्र उठाएं दिवाली का मजा

थोड़ी सावधानी रखकर आप बिना किसी चिंता के इस उत्सवी मौसम का भरपूर मजा उठा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 2:39 PM IST
Diwali
Diwali

नई दिल्ली। दिवाली का मौका हो तो मिठाईयों को न कह पाना लगभग असंभव हो जाता है, लेकिन इसके कारण कई लोगों को अपने वजन, कैलोरी और शुगर का स्तर बढऩे की भी चिंता सताती है। लेकिन थोड़ी सावधानी रखकर आप बिना किसी चिंता के इस उत्सवी मौसम का भरपूर मजा उठा सकते हैं।

क्रेडिहेल्थ में पोषण विशेषज्ञ, नमामी अग्रवाल और प्रीती कक्कड़ ने बिना किसी चिंता के दिवाली का भरपूर मजा उठाने के कुछ उपाय बताए हैं।

* पहले से ही बनाएं दिनभर की योजना : यदि एक समय के भोजन में कुछ ढील हो तो सुनिश्चित करें कि शेष भोजन सही समय पर और स्वास्थ्यवर्धक हो। उदाहरण के लिए, यदि आपने डिनर बाहर करने का फैसला किया है, तो सुनिश्चित करें कि आपका नाश्ता, दोपहर का भोजन और स्नैक्स संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक हो।

* उत्सव और शराब : उत्सवी मौसम में पार्टियों के दौर के बीच दो ड्रिंक्स से अधिक के सेवन से बचें। कॉकटेल और एरियेटिड ड्रिंक्स लेने से बचें, क्योंकि ये आपको अतिरिक्त कैलोरी देते हैं।

* सक्रिय रहें : शारीरिक सक्रियता आपके मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखती हैं। हर हाल में रोजाना २० मिनट शारीरिक व्यायाम के लिए निकालें। यह डांस, वॉक, जॉगिंग, योगा आदि किसी भी रूप में हो सकता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सूर्य नमस्कार थकावट दूर करने और ऊर्जा का संचार करने का सबसे बेहतर तरीका है।

* मिठाई सोच समझकर खाएं : उत्सव के दौर में मिठाई से पूरी तरह दूरी बनाना मुश्किल है। इसलिए स्वस्थ विकल्प का चुनाव करें और थोड़ी मात्रा में मिठाइयों का सेवन करें। आप चीनी से भरपूर मिठाइयों के स्थान पर ड्राय फ्रूट्स, फिरनी, खीर, डॉर्क चॉकलेट और खजूर की मिठाई का चुनाव भी कर सकते हैं।

* भरपूर पानी पीएं : प्यास लगने का इंतजार न करें। निरंतर अंतराल पर पीने पीतें रहें। उत्सव की तैयारियों के दौरान लगातार पानी पीना आपको तरोताजा रखेगा।

Published on: