30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए क्यों दिवाली की पूजा इस समय करते हैं देश के अरबपति

जानिए दिवाली पर क्या खास पूजा करते हैं देश के अरबपति

2 min read
Google source verification
Diwali

नई दिल्ली. दिवाली की पूजा हर कोई घर में खुशहाली और धन लाने के लिए करता है। आम हो या खास इस दिन सब मुहुर्त के हिसाब से पूजा करते हैं। लेकिन देश के अमीर और अरबपति दिवाली की पूजा एक खास मूहूर्त पर करते हैं। ताकि उनके दौलत में और इजाफा हो सके। आइए जानते है क्या है इनकी खास पूजा और क्या है पूजा का वो खास समय।
लक्ष्मी मां की कैसे होती है पूजा

दिवाली वाले दिन विशेष रुप से मां लक्ष्मी की पूजा होती है। दिवाली की रात पर लोग अपने घरों में खास तौर पर विशेष पूजा करते हैं और संपन्नता की कामना करते हैं। आम लोगों की तरह देश के टॉप अमीरों के लिए भी दिवाली का पर्व बेहद खास होता है। अमीर लोग अपने अंजाद में दिवाली मनाते हैं। देश के टॉप अमीरों में शामिल दिलीप सांघवी दिवाली के दिन पूजा करने को प्राथमिकता देते हैं। अमीरों की ओर से अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देने का खास प्रचलन है। गुजरात के हिरा कारोबार शिवजी ढ़ोलकिया की ओर से अपने कर्मचारियों को हर साल गिरफ्ट में कार, फ्लैट और बाइक देने की खबरें हर साल ही दिए जाने की खबर सामने आती रही है।

1 घंटे का होता विशेष मुहूर्त
दिवाली के दिन पूजा का 1 घंटे का खास मुहूर्त होता है। इस दीवाली के साथ संवत 2074 की शुरुआत होगी। इसी परंपरा के अनुसार स्टॉक मार्केट में दिवाली के दिन शुभ मूहूर्त में ट्रेडिंग होती है। दीवाली पर खास मूहूर्त पर ट्रेडिंग की शुरुआत कर निवेशक नए फाइनेंशियल ईयर के अच्छे रहने की कामना करते हैं। इस साल दिवाली के दिन शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक 1 घंटे की खास ट्रेडिंग होगी। इससे पहले 15 मिनट का प्री-सेशन होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग पूरी तरह से परंपरा से जुड़ी है। अधिकांश लोग इस दिन स्टॉक में खरीद करते हैं।

इस पूजा से मिलती है सफलता

दिवाली के दिन कई अरबपति कुबरे की पूजा खास तौर पर करते हैं। यह पूजा विशेष रूप से कारोबारियों और व्यापारियों के लिए बहुत लाभदायक रहती है। इस पूजा से आपकी सभी आर्थिक परेशानियों दूर होती हैं। यह पूजा करने से आपको मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही यह पूजा करने से जीवन में शांति प्राप्त होती है और घर में खुशियां बनी रहती हैं। अमीर हमेशा दिवाली को नई शुरुआत के लिए शुरू मानते हैं। यहीं कारण है कि छुट्टी होने के बाद भी इस दिन थोड़ी देर के लिए स्‍टॉक मार्केट भी खोला जाता है। इस दिन मुहूर्ज ट्रेडिंग होती है। जहां थोड़ी देर के लिए शेयर्स की खरीद फारोख्त होती है।