वर्क एंड लाईफ

टीम बिल्डिंग की भावना मजबूत करें

अगर आप अपने एम्प्लॉइज को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना चाहते हैं तो आपको टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए

2 min read
Oct 09, 2017
team building

अगर आप अपने एम्प्लॉइज को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना चाहते हैं तो आपको टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। जानते हैं कि आप किस तरह से परफॉर्मेंस सुधारने के लिए टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज को बढ़ा सकते हैं-

टाउन हॉल मीटिंग

ये भी पढ़ें

मदद लेना मजबूत व्यक्ति की पहचान है

अगर आप नियमित रूप से टाउन हॉल मीटिंग्स का आयोजन करते हैं तो इससे टीम को आपस में जुडऩे का मौका मिलता है। इससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ती है और एम्प्लॉइज को एक स्पष्ट उद्देश्य मिलता है। इससे एम्प्लॉइज की परफॉर्मेंस पर काफी पॉजिटिव असर पड़ता है। आपको नियमित टाउन हॉल मीटिंग्स का आयोजन करना चाहिए।

रोल बदलें

हर व्यक्ति को दूसरे की थाली में घी ज्यादा नजर आता है। कंपनी का हर एम्प्लॉई दूसरे डिपार्टमेंट, रोल और लेवल को अच्छा समझता है। हालांकि हर रोल और काम की अपनी अलग चुनौतियां होती हैं। अगर आप टीम के सदस्यों का रोल बदलते हैं तो इससे हर एम्प्लॉई रिफ्रेश हो जाता है। इससे टीम्स में कोलाबोरेशन और समझ की भावना बढ़ती है। आपको टीम के सदस्यों को आगे बढऩे का मौका देना चाहिए।

पहचान दें

जब आप अपनी टीम के सदस्यों को खास पहचान देते हैं तो सभी एम्प्लॉइज आपस में मजबूती से जुड़ते हैं। यह टीम को मोटिवेट करने का भी सबसे अच्छा तरीका है। आपकी टीम के सदस्य खुद की पहचानकर स्थापित करके बेहतर तरीके से काम करते हैं। आपको हर एम्प्लॉई को खास पहचान देनी चाहिए।

इनफॉर्मल रहें

अगर आप वर्कप्लेस पर अपने आस-पास रहने वाले लोगों के बारे में और बेहतर तरीके से जानेंगे तो माहौल खुशनुमा बन जाएगा। अगर टीम वर्कप्लेस से बाहर घूमने जाती है तो इससे सभी मोटिवेट रहते हैं और वर्कप्लेस पर बेहतर तरीके से काम करते हैं। इनफॉर्मल रहने से कई समस्याओं का समाधान मिल जाता है।

टीम इवेंट्स

आपको समस्या सुलझाने वाले इवेंट्स जैसे हैकथॉन्स का आयोजन करना चाहिए। इससे टीम मेंबर्स आपस में जुड़ते हैं और समस्या सुलझाने के लिए कुछ नया निर्माण करते हैं। इस तरह के इवेंट्स इनोवेशन का बड़ा स्रोत होते हैं। इससे एम्प्लॉइज का समस्या को सुलझाने का नजरिया विकसित होता है। इन इवेंट्स में एम्प्लॉइज अपने विचारों को सही तरह से पेश कर पाते हैं। पारंपरिक तरीकों के बजाय इवेंट्स से एम्प्लॉइज तेजी से एकजुट होते हैं।

ये भी पढ़ें

पहली नौकरी में खास बातों पर ध्यान दें
Also Read
View All