विदेश

इस्लामाबाद बम धमाके के मामले में टीटीपी के 4 आतंकी गिरफ्तार

पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास मंगलवार को हुए बम धमाके के मामले में टीटीपी के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Nov 14, 2025
Car blast in Pakistan
Car blast in Islamabad, Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में 11 नवंबर को एक भीषण बम धमाके का मामला सामने आया। इस्लामाबाद में हाईकोर्ट (High Court) के गेट नंबर 11 के पास एक कार में आत्मघाती बम धमाके से हाहाकार मच गया। इस बम धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। इस आत्मघाती बम धमाके को आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अंजाम दिया, जिसकी उसने ज़िम्मेदारी भी ले ली। अब इस मामले में पाकिस्तान में एक बड़ी कार्रवाई की गई है।

टीटीपी के 4 आतंकी गिरफ्तार

इस्लामाबाद बम धमाके के मामले में टीटीपी के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी सरकार के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। हालांकि इस बारे में नहीं बताया गया कि इन चारों को कहाँ से गिरफ्तार किया गया।

मामले की जांच जारी

इस्लामाबाद बम धमाके की जांच जारी है। पुलिस और जांच एजेंसियाँ इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे बम धमाके से जुड़े सभी राज़ खुल सके।

पाकिस्तान में बढ़ रहा आतंकवाद

पाकिस्तान में आतंकवाद तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसमें टीटीपी की अहम भूमिका है। टीटीपी के आतंकी अक्सर ही पाकिस्तान में आतंकी हमलों को अंजाम देते रहते हैं।

Updated on:
14 Nov 2025 04:42 pm
Published on:
14 Nov 2025 04:26 pm