विदेश

‘वर्ल्ड वॉर 2 जैसा हमला होने वाला था, पर गिड़गिड़ाने लगा ईरान, इसलिए छोड़ दिया’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सबसे बड़ा हमला रोक दिया। ईरान और खाड़ी देशों की अपील पर अमेरिका ने हमला रद्द किया।
2 min read
• •
Aug 03, 2026
Saudi Crown Prince on Iran War.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo- ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले बड़े हमले को आखिरी वक्त पर रोक दिया। उन्होंने खुद बताया कि यह हमला द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला होता, लेकिन ईरान और उसके पड़ोसी देशों के अनुरोध पर अटैक को रोकना पड़ा। हमले में कई आम लोगों की जान भी चली जाती

ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा- बहुत बड़ा हमला होने वाला था, पर ईरान ने हमसे (डोनाल्ड ट्रंप) गिड़गिड़ाते हुए कहा- प्लीज ऐसा मत करो। ईरान के पड़ोसियों ने भी यही अपील की।

खाड़ी देशों ने भी ट्रंप से किया अनुरोध

ट्रंप ने बताया कि हमला रोकने के लिए कतर, सऊदी अरब और यूएई ने भी अनुरोध किया। इसी वजह से हमला रद्द कर दिया गया। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वे ईरान के साथ अब समझौता करना चाहते हैं। उनका मकसद ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त कराना है।

हमला रोकने का आदेश जारी करते हुए ट्रंप ने कहा- मैं लोगों को मारने के मूड में नहीं हूं। मैं फिलहाल शांति चाहता हूं। हमले से आम लोगों को काफी नुकसान होता।

खाड़ी देशों की भूमिका अहम

इस फैसले में अमेरिका के खाड़ी सहयोगी देशों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। ट्रंप ने इन देशों का नाम लेकर बताया कि ईरान पर हमला होने से पूरा इलाका अस्थिर हो सकता था, इसलिए सबने मिलकर रोका।

इस घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि ट्रंप प्रशासन अभी युद्ध के बजाय डिप्लोमेसी पर जोर दे रहा है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह बंद करे।

'बातचीत से काम बन सकता है तो हमला क्यों?'

ट्रंप ने साफ कहा- अगर बातचीत से काम बन सकता है तो हमला क्यों? लेकिन अगर ईरान नहीं माना तो स्थिति फिर बदल सकती है। फिलहाल खाड़ी देशों का दबाव और ईरान की अपील से इस बार युद्ध टल गया है।

अब खबर है कि अमेरिका, ईरान और खाड़ी देशों के बीच आने वाले दिनों में और बैठकें हो सकती हैं। ट्रंप का यह फैसला वैश्विक बाजारों और तेल की कीमतों पर भी असर डालेगा।

Updated on:
03 Aug 2026 08:47 am
Published on:
03 Aug 2026 08:47 am
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव