विदेश

ईरान को बेंजामिन नेतन्याहू की सख्त चेतावनी, कहा- इस बार हमले का जवाब और जबरदस्त होगा

इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने इरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि हमला किया तो चुप नहीं रहेंगे, अगला जवाब पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर होगा।
2 min read
Jul 14, 2026
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। (फोटो: द वॉशिंगटन पोस्ट)

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद इजराइल भी एक्टिव हो गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इरान को फिर से साफ-साफ चेतावनी दी है।

एक समिट में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इरान हमला करता है तो इजराइल चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा- इरान के नेताओं को मेरा साफ संदेश है, हम पर हमला करने के बाद ये मत समझना कि हम शांत रहेंगे।

पहले से ज्यादा जबरदस्त होगा जवाब

नेतन्याहू ने चेतावनी भरे अंदाज में ईरान से साफ कहा कि इस बार हमले का जवाब पहले से ज्यादा जबरदस्त होगा। इस बयान के बाद ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ने की उम्मीद है।

बता दें कि दोनों देशों के बीच पहले भी हमले-प्रतिहमले हो चुके हैं। इजराइल का कहना है कि वो इरान को न्यूक्लियर हथियार किसी भी कीमत पर नहीं बनाने देगा।

अमेरिका ने कई जगहों पर किया हमला

नेतन्याहू का ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच मिसाइल और हवाई हमलों की खबरें आ रही हैं। अमेरिका ने इरान की कई महत्वपूर्ण जगहों पर हमला किया है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी साफ कहा कि पुराने दिनों में कोई भी इजराइल पर हमला करके बच जाता था, लेकिन अब वो समय चला गया। इजराइल की सेना तैयार है और कोई भी हमला हुआ तो उसका जवाब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने इरान की न्यूक्लियर और मिसाइल क्षमता को बड़ा खतरा बताया है।

क्षेत्र में बढ़ रहा तनाव

इस पूरे मामले से मिडिल ईस्ट में चिंता बढ़ गई है। कई देशों को डर है कि ये संघर्ष बड़ा युद्ध में बदल सकता है। इरान के पास ताकतवर मिसाइलें हैं और इजराइल की एयर फोर्स भी काफी ताकतवर है।

नेतन्याहू ने अपने बयान में इरान के लोगों से भी कहा है कि वो इस दमनकारी शासन से आजादी पा सकते हैं। लेकिन मुख्य फोकस इरान के लीडर्स पर हमला करने की चेतावनी पर रहा।

अमेरिका-इजराइल ने एक साथ किया था ईरान पर अटैक

बता दें कि फरवरी में अमेरिका और इजराइल ने एक साथ मिलकर ईरान पर हमला किया था, तब ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली अयातुल्ला खामेनेई के घर पार बम गिराकर हत्या कर दी गई थी। आज तक युद्ध रोकने पर समझौता नहीं हो पाया है।

Updated on:
14 Jul 2026 07:55 pm
Published on:
14 Jul 2026 07:55 pm