विदेश

साइकिल पर स्टंटबाजी हुई फेल, धड़ाम से गिरा शख्स

साइकिल पर स्टंट करना एक शख्स को काफी भारी पड़ता है और उसे कभी न भूलने वाला सबक मिलता है। कैसे? आइए नज़र डालते हैं।

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
Bicycle stunt

दुनियाभर में स्टंट करने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। लोग बाइक, कार ही नहीं बल्कि साइकिल पर भी खतरनाक स्टंट करना पसंद करते हैं। आमतौर पर स्टंट काफी जोखिम भरे होते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग बिना सुरक्षा के इन्हें करने से पीछे नहीं हटते। हालांकि हर बार स्टंट सफल हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार जरा-सी गलती भारी पड़ जाती है और स्टंटबाजी करने वाला खुद मुसीबत में फंस जाता है।

साइकिल स्टंट के दौरान बिगड़ा बैलेंस

सोशल मीडिया पर शेयर किए एक पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तेज रफ्तार से साइकिल चलाते हुए सीढ़ियों से जंप करने की कोशिश करता है। शुरुआत में स्टंट सफल लगता है, लेकिन सीढ़ियों से नीचे उतरते ही साइकिल का बैलेंस बिगड़ जाता है। साइकिल तेजी से आगे बढ़ती है और शख्स नियंत्रण खो बैठता है।

धड़ाम से गिरा स्टंटबाज, वीडियो हुआ वायरल

बैलेंस बिगड़ते ही शख्स साइकिल से जोरदार तरीके से जमीन पर गिर जाता है, जबकि साइकिल आगे जाकर गिरती है। हालांकि गिरने के बाद वह तुरंत खड़ा हो जाता है, लेकिन उसको गिरता देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे चोट भी लगी होगी और स्टंट फेल होने का अफसोस भी हुआ होगा। इस वीडियो को देखकर लोग इसे स्टंटबाजी से बचने की सलाह के तौर पर देख रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर