विदेश

एलन मस्क के चलते इस देश पर बुरी तरह भड़के ट्रंप, दे डाली खुली धमकी, बोले- ‘हम नहीं चाहते कुछ गलत हो’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप को चेतावनी दी है कि वह यूरोप को यूरोप ही रहने देना चाहते हैं। यह बयान यूरोपीय संघ द्वारा एलन मस्क की कंपनी 'एक्स' पर 120 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाने के बाद आया है। ट्रंप ने कहा कि यूरोप को सावधान रहना होगा।
2 min read
Dec 09, 2025
Donald Trump and Elon Musk
अरबपति एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

यूरोपीय संघ ने दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क कंपनी 'एक्स' पर 120 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह से भड़क गए हैं। उन्होंने यूरोप को खुली चेतावनी दे दी है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा- देखिए, अब यूरोप को बहुत सावधान रहना होगा। वे बहुत सी चीजें कर रहे हैं। हम यूरोप को यूरोप ही रहने देना चाहते हैं।

लोगों के लिए बहुत बुरा है- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा- यूरोप बुरी दिशाओं में जा रहा है। यह बहुत गलत है, लोगों के लिए बहुत बुरा है। हम नहीं चाहते कि यूरोप इतना बदले। वे कुछ बहुत बुरी दिशाओं में जा रहे हैं।

ट्रंप की प्रतिक्रिया लेटेस्ट नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी के बाद आई हैं, जिसमें माइग्रेशन के कारण सभ्यता के खत्म होने की चेतावनी दी गई थी और कहा गया था कि उनकी सरकार यूरोपियन देशों के अंदर यूरोप के मौजूदा रास्ते का विरोध करेगी।

अमेरिका और यूरोपीय संघ में बढ़ रहा मतभेद

इस डॉक्यूमेंट में यूरोप में पारंपरिक पार्टनर्स के प्रति सख्त रुख का संकेत दिया गया था। इस स्ट्रैटेजी ने यूक्रेन में संघर्ष को कैसे खत्म किया जाए, इस पर अमेरिका और यूरोपियन कैपिटल्स के बीच बढ़ते मतभेदों को और हवा दी है।

यूरोपियन अधिकारियों को डर है कि अमेरिका अब यूक्रेन पर रूस को कुछ इलाका छोड़ने के लिए दबाव डाल सकता है। उधर, रूस ने इस बदलाव का स्वागत किया है और अपडेटेड डॉक्यूमेंट को अपने विचार से काफी हद तक मिलता-जुलता बताया है।

इसके अलावा, जुर्माने के बारे में सवालों का एक बार फिर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा- मुझे नहीं लगता कि यह सही है। एलन ने मुझे इस बारे में मदद मांगने के लिए फोन नहीं किया है। साथ ही ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि वह इस संबंध में और जानकारी हासिल करेंगे।

ट्रंप और मस्क के बीच मतभेद

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मजबूत हुए। उस वक्त मस्क ने ट्रंप के चुनाव अभियान में लगभग 300 मिलियन डॉलर का योगदान दिया था।

मस्क ने ट्रंप के लिए प्रचार भी किया और उनकी नीतियों का समर्थन किया। हालांकि, बाद में दोनों के बीच मतभेद हो गए, जब ट्रंप ने एक खर्च बिल का समर्थन किया, जिसका मस्क ने विरोध किया। इसके बाद, ट्रंप ने कहा कि उनका मस्क के साथ रिश्ता खत्म हो गया है और खिलाफ जाने पर मस्क को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Published on:
09 Dec 2025 07:31 am