विदेश

तनाव के बीच एकसाथ दिखे ट्रंप और मस्क, फोटो शेयर करते हुए TESLA CEO ने वजह भी बताई

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला सीईओ एलन मस्क एक साथ दिखे। मस्क ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर पुष्टि की, जिससे दोनों के बीच सुलह की अटकलें तेज हो गई हैं। 
2 min read
Sep 22, 2025
Feature image
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला सीईओ एलन मस्क। (फोटो: X/@elonmusk)

अमेरिका में काफी दिनों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला सीईओ एलन मस्क एकसाथ दिखे हैं। मस्क ने खुद ट्रंप से मिलने की खास वजह बताई है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक तस्वीर भी साझा की है।

ट्रंप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए मस्क ने लिखा है 'चार्ली के लिए'। दरअसल, हाल ही में ट्रंप के करीबी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी याद में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

दोनों के बीच हो सकती है सुलह

इसी कार्यक्रम में मस्क और ट्रंप एकसाथ नजर आए। बता दें कि मस्क कभी ट्रंप के भरोसेमंद सलाहकार माने जाते थे, लेकिन एक विधेयक को लेकर उनका राष्ट्रपति के साथ मतभेद हो गया था। दोनों का तनाव सार्वजनिक रूप से भी बाहर आया था।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के बीच सुलह हो सकती है। ऐसे में यह तस्वीर बड़ा संदेश दे रही है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने कार्यक्रम के दौरान मस्क से हाथ मिलाया और बातचीत भी की।

व्हाइट हाउस ने वीडियो भी किया शेयर

ट्रंप और मस्क एरिजोना के ग्लेनडेल स्थित एक स्टेडियम के स्टैंड में बैठे थे, जहां हजारों लोग किर्क को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए थे। दोनों का वीडियो व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है।

राष्ट्रपति चुनाव में भी मस्क ने की थी ट्रंप की मदद

गौरतलब है कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में मस्क ने ट्रंप की बड़ी मदद की थी। उन्होंने अभियान के लिए 27 करोड़ डॉलर से अधिक का दान दिया था। साथ ही ट्रंप की राजनीतिक पार्टी 'रिपब्लिकन' चुनाव प्रचार भी किया था।

चुनाव के बाद, ट्रंप प्रशासन में मस्क को बड़ी जिम्मेदारी भी मिली, लेकिन मस्क ने एक विधेयक को लेकर ट्रंप से सारा नाता तोड़ लिया। मनमुटाव के बाद, मस्क ने यह तक घोषणा कर दी कि वह अपनी 'अमेरिका फर्स्ट पार्टी बनाएंगे।

Updated on:
22 Sept 2025 10:27 am
Published on:
22 Sept 2025 10:27 am