24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल सागर में फिर भड़की जंग की आग! सऊदी जहाज ‘अमजान’ पर बड़ा हमला

लाल सागर में यानबु बंदरगाह के पास सऊदी जहाज ‘अमजान’ पर मिसाइल हमला हुआ। हमले के बाद मुख्य डेक पर भीषण आग लग गई, हालांकि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
2 min read
Google source verification
Red Sea Tensions

सऊदी जहाज ‘अमजान’ पर मिसाइल हमला, photo credit: AI

Red Sea Attack: लाल सागर में यानबु बंदरगाह के पास सऊदी अरब के एक जहाज ‘अमजान’ पर हमला हुआ है। इस हमले में जहाज के मुख्य डेक पर भीषण आग लग गई। हालांकि, जहाज के सभी चालक दल सुरक्षित हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सऊदी अरब की नेशनल शिपिंग कंपनी Bahri (बहरी) ने घटना की पुष्टि की है। हमले में हूती विद्रोहियों या किसी अन्य संगठन की भूमिका है, इसकी जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा इस क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाए जाने की गतिविधियों से इस हमले को जोड़कर देखा जा रहा है।

हमले में जहाज को नुकसान

सऊदी अरब के प्रमुख तेल निर्यात बंदरगाह यानबु से पश्चिम में लगभग 63 नॉटिकल मील की दूरी पर जहाज ‘अमजान’ पर बड़ा हमला हुआ। घटना में चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मिसाइल से जहाज पर किए गए हमले में मुख्य डेक पर आग लग गई। जहाज के चालक दल के सभी सदस्यों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा इस क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाए जाने की गतिविधियों से इस हमले को जोड़कर देखा जा रहा है।

तनाव का केंद्र बना लाल सागर

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य के पास लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला मोचा बंदरगाह तनाव का मुख्य केंद्र बना हुआ है। यह नया घटनाक्रम यमन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकारी क्षेत्रों और उसके समर्थक देश सऊदी अरब से जुड़े ठिकानों पर बढ़ते हमलों का हिस्सा है।

पिछले हफ्ते भी किया बड़ा हमला

हूती विद्रोहियों ने पिछले हफ्ते लाल सागर में सऊदी सैन्य लैंडिंग शिप और चार एस्कॉर्ट नौकाओं पर बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़े हमले का दावा किया। सैन्य संपत्तियों पर बड़े हमले को लेकर हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी के अनुसार, बीते 17 अगस्त को एक सऊदी मिलिट्री लैंडिंग शिप और चार एस्कॉर्ट नौकाओं को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया। याह्या सारी ने इस हमले को सटीक बताते हुए दावा किया कि लैंडिंग शिप में भीषण आग लग गई, जबकि कुछ एस्कॉर्ट नौकाएं समुद्र में डूब गईं और अन्य क्षतिग्रस्त हुईं।