विदेश

अब ओमान भी ट्रंप के निशाने पर, जानिए उन 15 देशों की लिस्ट जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति दे चुके हैं तबाह करने की धमकी

Donald Trump: अब ओमान भी ट्रंप के निशाने पर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ओमान को खुली चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप अब तक 15 देशों को सैन्य कार्रवाई या तबाही की धमकी दे चुके हैं। इनमें ईरान, इराक, सीरिया, यमन, कनाडा, क्यूबा और पनामा जैसे देश शामिल हैं।

2 min read
May 28, 2026
Donald Trump Oman Threat (AI Image)

Donald Trump Oman Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने आक्रामक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार ओमान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने ईरान के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य को कंट्रोल करने की कोशिश की तो अमेरिका उन्हें उड़ा देगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते और युद्धविराम को लेकर तनावपूर्ण बातचीत जारी है।

ओमान को दी गई यह धमकी ट्रंप की उस लंबी सूची में नया नाम है, जिसमें कई देशों को वह सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं या उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। विश्लेषकों के मुताबिक ट्रंप अब तक 15 देशों के खिलाफ हमला करने, कार्रवाई करने या तबाह करने जैसी चेतावनी दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Trump on Iran Deal: ‘मुझे मिडटर्म चुनाव की परवाह नहीं’, ईरान के साथ परमाणु डील और युद्धविराम पर अड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

इन देशों पर कर चुके हैं हमला या सैन्य कार्रवाई

रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप अपने कार्यकाल में ईरान, इराक, नाइजीरिया, सोमालिया, सीरिया, वेनेजुएला और यमन में सैन्य कार्रवाई कर चुके हैं। इनमें कुछ देशों पर उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में भी हमले करवाए थे।

इसके अलावा कैरेबियन सागर और प्रशांत महासागर में कथित ड्रग तस्करी से जुड़े जहाजों पर भी कार्रवाई की गई थी।

इन देशों को दे चुके हैं धमकी

ट्रंप ने अपने बयानों में कनाडा, कोलंबिया, क्यूबा, ग्रीनलैंड (डेनमार्क का हिस्सा), मेक्सिको, पनामा और अब ओमान को लेकर भी सैन्य कार्रवाई या दबाव की बात कही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप की विदेश नीति अक्सर 'आक्रामक राष्ट्रवाद' और 'दबाव आधारित कूटनीति' पर आधारित रही है।

दुनिया की बड़ी आबादी ट्रंप की धमकियों के दायरे में

विश्लेषण के मुताबिक ट्रंप जिन 15 देशों को धमकी दे चुके हैं या जहां कार्रवाई कर चुके हैं, वहां दुनिया की लगभग हर 11वीं आबादी रहती है। यानी दुनिया का एक बड़ा हिस्सा कभी न कभी इस आशंका में रहा कि अमेरिका उनके देश पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

मध्य पूर्व में सबसे ज्यादा तनाव

इन 15 देशों में से पांच मध्य पूर्व क्षेत्र के हैं। इनमें ईरान, इराक, सीरिया, यमन और ओमान शामिल हैं। ट्रंप का मानना रहा है कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी प्रभाव बनाए रखने के लिए सख्त सैन्य रुख जरूरी है।

‘अमेरिका में शामिल करने’ तक की बातें

ट्रंप ने कुछ देशों को लेकर ऐसे बयान भी दिए, जिन्हें विश्लेषक “साम्राज्यवादी सोच” से जोड़ते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा, क्यूबा, ग्रीनलैंड, पनामा और वेनेजुएला को लेकर उन्होंने ऐसे संकेत दिए कि ये क्षेत्र अमेरिका के प्रभाव या नियंत्रण में आ सकते हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव

ट्रंप का ताजा बयान दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर आया है। वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में अमेरिका-ईरान तनाव और ओमान को दी गई चेतावनी ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और भू-राजनीतिक माहौल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास के न्योते पर साइप्रस पहुंचे जयशंकर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Also Read
View All