विदेश

ईरान बोला- हॉर्मुज आज से सभी जहाजों के लिए बंद, डोनाल्ड ट्रंप ने भी कर दिया बड़ा ऐलान

Trump on Hormuz Strait: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा। उन्होंने ईरानी नाकेबंदी फिर से लागू करने और समुद्री सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
2 min read
Jul 13, 2026
Trump on Hormuz Strait, Donald Trump, Hormuz Strait, Donald Trump Statement, Iran Blockade, US Iran News, Strait of Hormuz, Guardian of Hormuz Strait,
Donald Trump (Photo: ChatGPT)

Donald Trump on Hormuz Strait: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान हो या न हो यह समुद्री मार्ग खुला रहेगा। ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका ईरानी नाकेबंदी फिर से लागू करेगा। उनके मुताबिक, इसका असर केवल ईरान के जहाजों और उसके ग्राहकों पर होगा। अन्य सभी देशों के जहाज पहले की तरह इस जलमार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि अब से अमेरिका खुद को होर्मुज जलडमरूमध्य का संरक्षक (Guardian of the Hormuz Strait) मानेगा।

ट्रंप ने दावा किया कि इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए सभी मालवाहक जहाजों के कार्गो पर 20% शुल्क लिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार, इस व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी।

अमेरिकी सेना तैनात है और पूरी तरह तैयार हैं- यूएस सेंट्रल कमांड

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग सभी वैध जहाजों के लिए खुला है। यहां से समुद्री आवाजाही जारी है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, ''होर्मुज स्‍ट्रेट उन सभी जहाजों के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से कानूनी तरीके से होकर गुजरना चाहते हैं। अमेरिका की सेना वहां तैनात है और पूरी तरह तैयार हैं, ताकि ईरान की बेवजह की आक्रामकता, परेशान करने वाली कार्रवाइयों, धमकियों और मनमानी घोषणाओं के बावजूद समुद्री रास्ते से आने-जाने की आजादी बनी रहे। हॉर्मुज स्‍ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण नहीं है। इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।''

होर्मुज के बंद होने के लिए अमेरिका जिम्मेदार- आईआरजीसी

अमेरिका और ईरान दोनों ही होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। एक तरफ अमेरिका इस मार्ग को पूरी तरह सुरक्ष‍ित और अपने कंट्रोल में होने का दावा कर रहा है तो दूसरी तरफ ईरान लगातार जहाजों को यहां से न गुजरने की चेतावनी दे रहा है। ईरान का साफ कहना है कि होर्मुज को बंद कर दिया गया है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट विदेशी ताकतों के गैरकानूनी हस्तक्षेप की वजह से पैदा हुई असुरक्षा के चलते अगली सूचना तक बंद रहेगा। जब तक अमेरिका इस क्षेत्र में अपना हस्तक्षेप बंद नहीं करता, तब तक किसी भी जहाज को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Updated on:
13 Jul 2026 09:51 pm
Published on:
13 Jul 2026 08:42 pm