28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आज से हॉर्मुज बंद’, ईरान का बड़ा ऐलान, कहा- अमेरिका हमारे मामले में दखल देगा तो पूरे खाड़ी क्षेत्र में मचेगा बवाल

Strait of Hormuz News: हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को सख्त चेतावनी दी है। तेहरान का कहना है कि किसी भी तरह का सैन्य या रसद सहयोग उसकी संप्रभुता के खिलाफ माना जाएगा। इस बयान ने वैश्विक तेल आपूर्ति और पश्चिम एशिया की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं बढ़ा दी हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 13, 2026

Iran Military Warning

Iran Military Warning: हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान की दो टूक, अमेरिका को चेतावनी; सहयोगी देशों को भी दी खुली धमकी (फोटो सोर्स: Iran Flash News)

Iran Hormuz Strait: ईरान ने अमेरिका से तनाव के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। ईरान ने हॉर्मुज को बंद करने की घोषणा की है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ने एक दिन पहले कहा था कि ईरान का हॉर्मुज पर अब कोई कंट्रोल नहीं रहा।

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने साफ कहा है कि अमेरिका के हस्तक्षेप के खत्म होने तक कोई जहाज इस रास्ते से नहीं गुजरेगा। एक कमर्शियल जहाज पर वार्निंग शॉट फायर करने के बाद यह फैसला लिया गया।

इससे पूरे खाड़ी इलाके में तनाव और बढ़ गया है। दुनिया के तेल के बड़े हिस्से का रास्ता यहीं से जाता है, इसलिए यह संकट ग्लोबल अर्थव्यवस्था को भी झकझोर सकता है।

अमेरिका ने दावे को किया खारिज

उधर, अमेरिका ने इन दावों को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हॉर्मुज खुला है और अमेरिका जरूरत पड़ने पर इसे सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाएगा।

हाल के दिनों में दोनों तरफ मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला चल रहा है। ईरान ने खाड़ी के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए, जबकि अमेरिका ने ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया।

हॉर्मुज क्यों इतना अहम है?

हॉर्मुज ईरान और ओमान के बीच स्थित है। यहां से रोजाना करोड़ों बैरल तेल गुजरता है। दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल सप्लाई इसी रास्ते पर निर्भर है। अगर यह बंद रहा तो तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं।

ईरान का कहना है कि विदेशी ताकतें बिना अनुमति के गलत रूट इस्तेमाल कर रही थीं। ईरान ने चेतावनी दी कि अमेरिका या कोई और देश दखल देगा तो उसे भी दुश्मन माना जाएगा। जो देश अमेरिका को मदद करेंगे, उन्हें भी संघर्ष का हिस्सा समझा जाएगा।

ईरान का रुख साफ

ईरान का यह रुख बहुत सख्त है। ईरानी सेना ने साफ कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप बंद होने तक स्ट्रेट बंद रहेगा। अमेरिका इसे अपना हित मानकर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

दोनों तरफ से चेतावनियां जारी हैं, जिससे डिप्लोमेसी की कोशिशें तेज हो गई हैं। अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांति की अपील कर रहा है क्योंकि एक छोटी सी चिंगारी पूरे इलाके को भस्म कर सकती है।

(सोर्स: aljazeera.com)