13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saudi Airstrikes Yemen: यमन में फिर भड़का युद्ध, सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी अरब ने किया हमला

Sanaa International Airport: यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी अरब ने हवाई हमला किया है। इस ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लंबे समय से जारी शांति व तनाव कम करने का दौर पूरी तरह खत्म हो गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

image

Mukul Kumar

Jul 13, 2026

Saudi Airstrikes Sanaa International Airport

Saudi Airstrikes Sanaa International Airport

Saudi Airstrikes Sanaa International Airport: मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच यमन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब की वायुसेना ने राजधानी सना के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर कई भीषण हवाई हमले किए हैं।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लंबे समय से जारी शांति व तनाव कम करने का दौर पूरी तरह खत्म हो गया है।

हमला कैसे हुआ?

सोमवार सुबह जब ईरानी महान एयर का एक प्लेन सना एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, उसी वक्त सऊदी वॉरप्लेन्स ने हमला बोल दिया। हूतियों के प्रवक्ता याह्या सारी ने इसे साफ तौर पर आक्रामक कार्रवाई बताया।

उन्होंने कहा कि सऊदी प्लेन्स यमन के एयरस्पेस में घुस आए थे और ईरानी प्लेन को रोकने की कोशिश की। प्लेन में 200 से ज्यादा घायल, बीमार और फंसे हुए यमनी नागरिक सवार थे।

यमन सरकार ने क्या कहा?

हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी प्लेन को चुनौती दी और हमले का मुकाबला किया। लेकिन सऊदी हमलों में एयरपोर्ट के रनवे को निशाना बनाया गया, ताकि प्लेन उतर न सके। यमन सरकार के अनुसार, यह प्लेन हूती नेता और ईरानी गार्ड कमांडरों को ले जा रहा था।

यमन में शांति भंग होने का खतरा

पिछले कुछ सालों में यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार के बीच संघर्ष थोड़ा कम हुआ था। लेकिन यह नया हमला सब कुछ बदल सकता है। एपी समाचार एजेंसी के मुताबिक, क्षेत्र में तनाव कम करने की कोशिशें अब पूरी तरह बेकार हो गई हैं।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। एयरपोर्ट पर पहले से ही उड़ानें सीमित थीं। अब हमलों के बाद हवाई अड्डा पूरी तरह बंद हो गया है। आम नागरिकों को दवाइयां, खाना और मदद पहुंचाने में बड़ी मुश्किल हो रही है। यमन पहले से ही दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक झेल रहा है, जहां लाखों लोग भूख और बीमारी से जूझ रहे हैं।

हूतियों की चेतावनी

हूती विद्रोहियों ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण जगहों को निशाना बनाकर जवाब दिया जाएगा। याह्या सारी ने कहा- यह आक्रामकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हूतियों का ईरान से गहरा संबंध है, इसलिए यह घटना बड़े स्तर पर क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकती है। हालांकि, सऊदी अरब की तरफ से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने हूती हमलों और ईरानी प्रभाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग