13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US Iran Conflict: अमेरिका से तनातनी के बीच ईरान पहुंचा रूस का ‘कयामत का विमान’, अमेरिका-ईरान टकराव के बीच बड़ा संकेत

Russia Doomsday Aircraft: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच, मॉस्को ने तेहरान में अपना सबसे खतरनाक फ्लाइंग कमांड पोस्ट उतार दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 13, 2026

Russia Sends Aircraft to Iran

Russia Sends 'Doomsday' Aircraft to Iran : रूस का 'डूम्सडे प्लेन' तेहरान पहुंचा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव (फोटो सोर्स: wikipedia.org/wiki/Tupolev_Tu-204)

Russia Sends Aircraft to Iran: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में हालात अब नियंत्रण से बाहर होते दिख रहे हैं। एक तरफ अमेरिका ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ ईरान ने भी आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। इस बेहद संवेदनशील और नाजुक मोड़ पर रूस ने सीधे तौर पर एंट्री ले ली है। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने अपना सबसे सुरक्षित और रहस्यमयी विमान 'Tupolev Tu-214PU' तेहरान भेज दिया है। इसे सैन्य विशेषज्ञ रूस का 'डूम्सडे विमान' यानी कयामत का विमान कह रहे हैं।

रूस और ईरान के बीच हो सकती है अहम बातचीत

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक यह विमान हाल ही में ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचा है। यह कोई सामान्य सरकारी विमान नहीं, बल्कि क्रेमलिन के लिए उड़ने वाले कमांड पोस्ट (Flying Command Post) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। माना जा रहा है कि मॉस्को और तेहरान के बीच उच्चस्तरीय सुरक्षा और सैन्य सहयोग को लेकर अहम बातचीत हो सकती है।

तेहरान पहुंचने के क्या मायने?

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस विमान का ईरान पहुंचना केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं हो सकती है। इससे संकेत मिलता है कि रूस और ईरान के बीच रणनीतिक बातचीत हो सकती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों देशों के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग, खुफिया जानकारी (Intelligence) साझा करना, अमेरिका के बढ़ते सैन्य दबाव के बीच संयुक्त रणनीति और संभावित आपातकालीन योजना पर बातचीत हो सकती है। 

क्या है Tu-214PU?

Tu-214PU, रूस के टुपोलेव Tu-214 विमान का विशेष सैन्य संस्करण है। इसे अक्सर रूस का 'डूम्सडे एयरक्राफ्ट' भी कहा जाता है, क्योंकि इसे युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल जैसी परिस्थितियों में भी सरकार और सेना की कमान संभालने के लिए तैयार किया गया है।

यह विमान रूस की रोसिया विशेष उड़ान स्क्वाड्रन संचालित करती है, जो राष्ट्रपति और शीर्ष राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के परिवहन की जिम्मेदारी संभालती है।

क्यों खास है यह विमान?

Tu-214PU में अत्याधुनिक और सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम लगाए गए हैं। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं—

  • एन्क्रिप्टेड (Encrypted) संचार प्रणाली
  • सुरक्षित डेटा लिंक
  • संकट के समय सरकार और सेना के बीच कमांड एंड कंट्रोल बनाए रखने की क्षमता
  • उच्च खतरे वाले इलाकों में भी संचालन करने की क्षमता

यही वजह है कि इसे केवल वीआईपी यात्रा के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मिशनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।