
Gulf Escalation Sparks Global Oil Price Surge : खाड़ी में सैन्य टकराव तेज, तेल की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार (प्रतिकारात्मक फोटो )
Crude Oil Prices Today: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है। अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर किए गए ताजा सैन्य हमलों ने पूरी दुनिया के एनर्जी मार्केट में खलबली मचा दी है। इस ताजा सैन्य टकराव के कारण दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री व्यापारिक मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पूरी तरह बाधित हो गया है। नतीजा यह हुआ कि सोमवार सुबह बाजार खुलते ही वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 4 फीसदी से ज्यादा का भारी उछाल दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 3.16 डॉलर की बढ़त के साथ 79.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी क्रूड (WTI) 4.29% की तेजी के साथ 74.47 डॉलर पर कारोबार करता देखा गया।
यह खबर अभी अपडेट हो रही है
Updated on:
13 Jul 2026 08:54 am
Published on:
13 Jul 2026 08:51 am
