28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत; 63 घायल, 22 की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी में एक हंसती-खेलती शाम पल भर में चीख-पुकार में बदल गई। बैंकॉक के एक नामी पब में आधी रात को लगी भीषण आग ने 27 मासूम जिंदगियों को लील लिया है, जबकि दर्जनों लोग अस्पताल में सांसों की जंग लड़ रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 13, 2026

Bangkok Pub Fire Kills 27

Bangkok Pub Fire Kills 27 : बैंकॉक में देर रात पब में आग का कहर, 27 लोगों की मौत से मातम (फोटो सोर्स : x@JS100Radio)

Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में लगी भीषण आग लग गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 22 लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा उत्तरी बैंकॉक स्थित ना लाडफ्राओ (Na Ladprao) पब में हुआ है। 

दरअसल, आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दम घुटने से गई अधिकांश लोगों की जान

बैंकॉक के गवर्नर ने बताया कि आग कुछ ही मिनटों में छत तक फैल गई थी। उनके अनुसार, ज्यादातर लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई शव फायर एग्जिट के पास मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आपातकालीन निकास मार्ग किसी वजह से बाधित था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके।

शॉर्ट सर्किट के बाद हुआ धमाका

हादसे के बाद थाईलैंड के पीएम अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पीएम के मुताबिक, पब में प्रस्तुति दे रहे एक संगीतकार ने बताया कि मंच के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलता  दिखाई दिया। इसके कुछ ही देर बाद बिजली चली गई, फिर जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा पब घने धुएं से भर गया। उन्होंने यह भी बताया कि कई मृतक पब के पिछले हिस्से में बने शौचालयों के पास मिले हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पब के प्रवेश द्वार से ऊंची लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। आग बुझने के बाद की तस्वीरों में पब का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक दिखाई दिया। फर्नीचर, छत और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिंक टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि कहीं सुरक्षा मानकों में लापरवाही या फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की वजह से इतनी बड़ी जनहानि तो नहीं हुई।