12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन के जिस शहर पर कब्जा करने रूस बनाता है परमाणु ऊर्जा, जेलेंस्की ने वहीं करा दिया अटैक, 4 की मौत

Ukraine Russia War: रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में एनरहोदार शहर में 4 लोगों की मौत और 4 अन्य घायल हुए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

image

Mukul Kumar

Jul 12, 2026

Ukraine Drone Attack On Russia

यूक्रेन ड्रोन अटैक। (फोटो-'X'/@yarotrof)

रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर एनर्जोडार पर ड्रोन हमला हुआ है। यह शहर रूस के लिए बेहद खास है। यहां जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट हैं। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के ड्रोन हमले की वजह से एनर्जोडार में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

रूस की स्टेट न्यूक्लियर कंपनी रोसाटॉम के चीफ एलेक्सी लिकाचेव ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि एनर्जोडार में रहने वाले ज्यादातर लोग इसी पावर प्लांट के कर्मचारी हैं। उनके परिवार भी यहीं रहते हैं। यह हमला रूस के लिए बड़ा झटका है।

हमले के बाद अफरा-तफरी

एनर्जोडार में ड्रोन हमले के बाद तेज आवाजें सुनी गईं। बता दें कि फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यह प्लांट रूस के कब्जे में चला गया था। तब से यह इलाका बार-बार निशाने पर है।

लिकाचेव ने पहले भी कई बार चेतावनी दी थी कि ऐसे हमले न्यूक्लियर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। यहां के लोग रोज डर के साए में जी रहे हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, महिलाएं घर से बाहर निकलने में हिचकिचाती हैं। बाजार, अस्पताल और घर हर जगह खतरा मंडरा रहा है।

क्या है रूस का आरोप?

रूस का कहना है कि यूक्रेन जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है। वहीं यूक्रेन की तरफ से अक्सर इन आरोपों को खारिज किया जाता है। लेकिन हकीकत यह है कि दोनों तरफ से ड्रोन और मिसाइलों की बौछार लगी हुई है।

बता दें कि जापोरिज्जिया प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन है। अगर यहां कोई बड़ा हादसा हुआ तो पूरे यूरोप में रेडिएशन का खतरा फैल सकता है। क्योंकि यह इलाका यूरोप से भी सटा है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां पहले ही कई बार चेतावनी दे चुकी हैं।

प्लांट पर 400 से अधिक ड्रोन हमले हुए

IAEA (इंटरनेशनल अटॉमिक एनर्जी एजेंसी) लगातार दोनों पक्षों से अपील कर रही है कि इस प्लांट को युद्ध से दूर रखा जाए। लेकिन दोनों पक्ष सुनने को तैयार नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में प्लांट पर सैकड़ों ड्रोन हमले हो चुके हैं।

रोसाटॉम के मुताबिक मार्च 2026 के बाद से 400 से ज्यादा ड्रोन अटैक हो गए। कुछ हमलों में प्लांट की बिल्डिंग को नुकसान भी पहुंचा, हालांकि मुख्य मशीनरी सुरक्षित रही।