विदेश

पिता खून बहाने पर आमादा, बेटे ने बचाई जान, Barron Trump बने ब्रिटिश महिला के लिए फरिश्ता!

Donald Trump youngest son news: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन ने सही वक्त पर पुलिस को कॉल किया और महिला की जान बचा ली। अदालत में महिला ने पूरी घटना के बारे में बताया है।

3 min read
Jan 22, 2026
ट्रंप के बेटे के एक कॉल पर महिला की जान बच गई। (PC: X/AI)

Donald Trump Son Barron Trump saves woman life: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के चलते सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के दौरान कई लोगों की मौत हुई थी। ग्रीनलैंड पर अगर अमेरिका कुछ बड़ा करता है, तो बड़े पैमाने पर खून बहने की आशंका बनी रहेगी। वहीं, ट्रंप के सबसे छोटे बेटे एक महिला की जान बचाकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पिता जहां खून बहाने पर आमादा हैं। वहीं बेटा दूसरों को बचा रहा है।

ये भी पढ़ें

उल्टा पड़ा Trump का दांव, अमेरिकी भुगत रहे Tariff का सबसे ज्यादा खामियाजा, खर्चों में रिकॉर्ड तेजी

Barron ने पुलिस को किया कॉल

डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे का नाम बैरन ट्रंप (Barron Trump) है। मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला को उसका पूर्व बॉयफ्रेंड बुरी तरह मार रहा था। जब यह बात बैरन को पता चली तो उन्होंने तुरंत यूके पुलिस को कॉल करके महिला को बचाने का आग्रह किया। अगर बैरन ट्रंप सही वक्त पर कॉल न करते, तो शायद महिला की जान चली जाती। यह बात पीड़ित महिला ने खुद लंदन की एक अदालत को बताई है। पीड़िता ने कहा कि बैरन ट्रंप के चलते ही आज वह जीवित हैं।

महिला के दोस्त हैं ट्रंप के बेटे?

रिपोर्ट के मुताबिक, बैरन ट्रंप और पीड़िता एक दूसरे को पहले से जानते हैं। इसलिए जब महिला पर उसके पूर्व प्रेमी ने हमला किया तो उसने सबसे पहले बैरन को वीडियो कॉल लगाया। बैरन ने वीडियो में देखा कि मात्वेई रुमियांत्सेव (Matvei Rumianstev) नामक शख्स महिला को बुरी तरह मार रहा है। महिला मदद के लिए चिल्ला रही है। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत यूके पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उसके पूर्व प्रेमी से चंगुल से आजाद करा लिया। बताया जा रहा है कि बैरन ट्रंप और पीड़ित महिला अच्छे दोस्त हैं। यही बात महिला के पूर्व प्रेमी को पसंद नहीं थी।

कोर्ट में सुनाई गई रिकॉर्डिंग

अदालत में पुलिस ने वह कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाई, जो डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने इमरजेंसी नंबर 999 पर की थी। बैरन ने कहा था - मुझे अभी एक लड़की का फोन आया है, उसे पीटा जा रहा है। लड़की का पता बताने के बाद उन्होंने आगे कहा कि उसे प्लीज बचाएं, वो बहुत मुश्किल में है। उसे बुरी तरह मारा-पीटा जा रहा है। बैरन ट्रंप ने यह कॉल सुबह 2.23 बजे की थी। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला की जान बचाई। बाद में बैरन ट्रंप ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जब उसने (महिला) ने मुझे कॉल किया तो मुझे लगा कि ऐसे ही बातचीत करने के लिए लगाया होगा। लेकिन जल्द ही अहसास हो गया कि मामला कुछ और है।

मिस्ड कॉल से मिली मदद

बैरन ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे कॉल पर उसकी चीख सुनाई दे रही थी। कैमरे में एक आदमी का सिर दिखाई दिया, फिर उसने कैमरा महिला की तरफ घुमा दिया। वह उसे मार रहा था। 10 से 15 सेकंड तक मैं यह सबकुछ देखता रहा, फिर कॉल कट गया। मैं उसे कॉल करके धमकी नहीं देना चाहता था, क्योंकि इससे महिला की जान मुश्किल में पड़ सकती है। इसलिए मैंने तुरंत 999 पर कॉल करके सहायता मांगी। वहीं, पीड़िता ने अदालत को बताया कि घटना से पहले बैरन ट्रंप ने उसे काल किए थे, जिसे वह उठा नहीं पाई। हमले के समय घबराहट में जब उसने मदद के लिए फोन उठाया तो ट्रंप का नंबर सबसे पहले था, इसलिए तुरंत संपर्क हो गया और उसकी जान बच गई।

भगवान का वरदान बनी कॉल

पीड़िता ने कहा कि बैरन ट्रंप का कॉल मेरे के लिए भगवान का वरदान साबित हुआ। उनकी वजह से मेरी जान बची। यह घटना पिछले साल 18 जनवरी की है और अदालत में सुनवाई चल रही है। मात्वेई रुमियांत्सेव ने वकील ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद सिद्ध करने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने कहा कि उसके साथ हिंसा हुई थी और बैरन ट्रंप की मदद के चलते ही उसकी जान बच पाई।

ये भी पढ़ें

Russia Ukraine War: रूस के साथ युद्ध में उखड़ रहे यूक्रेन के पैर, 2 लाख सैनिक जंग का मैदान छोड़कर भागे

Updated on:
22 Jan 2026 12:12 pm
Published on:
22 Jan 2026 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर