विदेश

हाथियों ने ट्रक से ‘चुराए’ संतरे, देखें मज़ेदार वीडियो

हाथियों को सिर्फ केले ही नहीं, बल्कि संतरे भी पसंद होते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो से इसका उदाहरण भी मिल गया।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
Elephants stealing oranges from truck (Photo - Video screenshot)

सोशल मीडिया पर हर दिन ही तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं, तो कुछ दिल को खुश कर देते हैं। खासकर जानवरों से जुड़े मज़ेदार वीडियो यूज़र्स को काफी पसंद आते हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जिसमें हाथियों का एक मज़ेदार अंदाज़ देखने को मिला, जो लोगों को काफी पसंद आया।

रास्ते में खराब हुआ संतरे से भरा ट्रक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक संतरे लादकर कहीं जा रहा होता है। सफर के दौरान ट्रक अचानक खराब हो जाता है। ऐसे में ड्राइवर और अन्य लोग उसे ठीक करने में जुट जाते हैं।

हाथियों ने उठाया मौके का फायदा

इसी बीच पास के जंगल से कुछ हाथी ट्रक के पास पहुंच जाते हैं। ट्रक में रखे ताज़े संतरे देखकर हाथी खुद को रोक नहीं पाते और आराम से ट्रक के पास जाकर संतरे खाने लगते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि हाथियों को केले बेहद पसंद होते हैं, लेकिन इस वीडियो से साफ हो जाता है कि उन्हें संतरे भी काफी पसंद हैं।

Also Read
View All

अगली खबर