
इंडोनेशिया (Indonesia) में मौसम की मार से तबाही मच गई है। कुछ दिन पहले इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा (North Sumatra), आचेह (Aceh) और वेस्ट सुमात्रा (West Sumatra) प्रांतों में मूसलाधार बारिश का बाद अचानक बाढ़ (Flash Floods) आ गई थी। बाढ़ की वजह से कई जगह लैंडस्लाइड्स (Landslides) के मामले भी सामने आए। बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की वजह से इन तीनों प्रांतों में तबाही गई और जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।
इंडोनेशिया में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की वजह से नॉर्थ सुमात्रा, आचेह और वेस्ट सुमात्रा में मरने वालों का आंकड़ा 1,000 पहुंच गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी। एजेंसी ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के बाद अभी भी इंडोनेशिया में 218 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी, जो लापता लोगों को ढूंढने का काम कर रही है। हालांकि जगह-जगह पानी और मलबे की वजह से लापता लोगों को ढूंढने में परेशानी हो रही है।