विदेश

Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, सिविलियन प्लेन क्रैश में 11 लोगों की मौत

France के पूर्वी इलाके में एक सिविलियन विमान क्रैश हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान शुरू कर जांच की जा रही है।
2 min read
Jun 28, 2026
France Plane Crash
फ्रांस में विमान हादसा। (फोटो- X)

France Civilian Aircraft Crash: फ्रांस के पूर्वी इलाके में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। एक सिविलियन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

विमान हादसे में 11 मौतें

फ्रेंच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान देश के पूर्वी हिस्से में क्रैश हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र सील कर दिया है। हालांकि अभी तक विमान हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। फ्रांस के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आने वाले समय में हादसे से जुड़ी और जानकारी, मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान जारी किए जाने की उम्मीद है।

विमान हादसे में 5 छात्रों की मौत

फ्रांस के उत्तर-पूर्वी इलाके टॉम्बलेन शहर में स्काईडाइविंग ट्रिप पर जा रहे एक विमान के क्रैश होने से पायलट समेत 11 लोगों की मौत हो गई। मेर्थ-ए-मोसेल क्षेत्र के प्रीफेक्ट यीव सेगुई ने बताया कि विमान करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में विमान में सवार 5 छात्रों और 5 प्रशिक्षकों की जान चली गई।

घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाने शुरू कर दिए हैं। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

उड़ान भरते ही बिगड़ा विमान का संतुलन

जानकारी के मुताबिक, स्काईडाइविंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा विमान 11 यात्रियों और एक पायलट को लेकर उड़ान पर निकला था। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और तेजी से नीचे गिरते हुए एयरपोर्ट परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। मौके पर पहुंची टीमों ने इलाके को सुरक्षित किया और विमान के मलबे से जरूरी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

गवाहों ने बताई हादसे की खौफनाक कहानी

हादसे को देखने वाले गवाह बेली रीड ने बताया कि विमान बहुत तेजी से नीचे आया। उन्होंने कहा कि विमान पूरी तरह सीधी स्थिति में था और तेज रफ्तार से जमीन से टकराया। रीड ने कहा कि उनके पास कूदने तक का समय नहीं था। उन्होंने बताया कि विमान इतनी कम ऊंचाई पर था कि पैराशूट खुलने का मौका नहीं मिल सकता था और किसी के बचने की संभावना नहीं थी। स्काईडाइविंग कंपनी स्काईडाइव कैनसस सिटी ने इस घटना को भारी नुकसान बताया है।

Updated on:
28 Jun 2026 06:34 pm
Published on:
28 Jun 2026 05:48 pm