
France President Emmanuel Macron News: सीरिया की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक हुए कई सीरियल धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। यह हमला न सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी भूचाल लाने वाला साबित हो रहा है। दरअसल, ये धमाके ठीक उसी समय और उसी इलाके में हुए हैं, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने बेहद महत्वपूर्ण राजनयिक दौरे के सिलसिले में ठहरे हुए हैं।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दमिश्क में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। इस घटना के बाद आसमान में धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। धमाकों का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
दमिश्क में मंगलवार को दो धमाकों की आवाज सुनी गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के आवास वाले होटल के पास कई विस्फोट हुए है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया, दमिश्क में जिस होटल में मैक्रोन ठहरे हुए हैं, उसके पास कई विस्फोटक फट गए।
ये विस्फोट दमिश्क में न्याय महल के पास एक कैफे में हुए विस्फोट के कुछ दिनों बाद हुए हैं, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए और 2 घायल हो गए। रॉयटर्स के अनुसार, विस्फोट के बाद इलाके के आसपास की सड़कों को सील कर दिया गया है। इलाके से उठते धुएं उठते के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
अल जजीरा के अनुसार, राजधानी की यात्रा के दौरान जिस होटल में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ठहरने वाले थे, उसके पास दो धमाकों की आवाज सुनी गई। धमाकों के बाद अधिकारियों ने सड़कों को सील कर दिया। मैक्रोन ने सोमवार (स्थानीय समय) को सीरियाई लोगों के लिए फ्रांस के समर्थन की पुष्टि की और देश की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दमिश्क पहुंचने पर एक संप्रभु, एकजुट और शांतिपूर्ण सीरिया का आह्वान किया। यह आयोजन किसी सेवारत यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्ष द्वारा सीरिया की पहली आधिकारिक यात्रा का प्रतीक है।
मैक्रॉन ने X पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा कि मैं सीरियाई लोगों के प्रति फ्रांस की प्रतिबद्धता व्यक्त करने आया हूं। एक संप्रभु सीरिया के लिए, जो अपनी विविधता में एकजुट हो और अपने पड़ोसियों के साथ शांति बनाए रखे। आइए, मिलकर स्थिरता और शांति का एक नया अध्याय खोलें।