विदेश

Guinness World Records: जापान की दो बहनों ने बनाया सबसे बुजुर्ग जुड़वा बहनों का रिकॉर्ड, जानिए उनकी कितनी है उम्र

सुमियामा और कोदामा ने जापान की ही एक सी दिखने वाली जुड़वा बहनों किन नरिता और जिन कैनी का करीब 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुमियामा और कोदामा का जन्म 5 नवंबर 1913 को हुआ था।  

2 min read
Sep 22, 2021
umeno_sumiyama_and_koume_kodama.jpg

नई दिल्ली।

जापान की दो जुड़वा बहनों ने अपना नाम गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। इनके नाम जो रिकॉर्ड बना है उसके मुताबिक ये दुनिया की सबसे बुजुर्ग जुड़वा बहनें हैं। इनकी उम्र करीब 108 साल है। ये दोनों बहनें आइडेंटिकल ट्विंस हैं यानी दोनों एक जैसी ही दिखाई देती हैं। इन बहनों का नाम उमेनो सुमियामा और कॉमे कोदामा है।

सुमियामा और कोदामा ने जापान की ही एक सी दिखने वाली जुड़वा बहनों किन नरिता और जिन कैनी का करीब 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुमियामा और कोदामा का जन्म 5 नवंबर 1913 को हुआ था। इनके परिचितों ने बताया कि ये दोनों बहनें समाज में शुरू से लोगों से मिलती-जुलती रही हैं।

हालांकि, इनके वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की सूचना गत सोमवार को दी गई। जापान में सोमवार यानी 20 सितंबर को बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए एज्ड डे मनाया जाता है। इस दिन जापान में सार्वजनिक अवकाश रहता है। ये दोनेां बहनें जापान में ही अलग-अलग जगहों पर केयर होम में रहती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आधिकारिक प्रमाण पत्र उनके पास पहुंचाए गए जो केसर होम स्टॉफ ने उन्हें सौंपे।

गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड संस्था की ओर से दिए गए बयान के अनुसार, गत एक सितंबर को इन दोनों बहनों के रिकॉर्ड को मान्यता दी गई। एक सी दिखने वाली जुड़वा बहनों का रिकॉर्ड पहले जिन किन और जिन के नाम था। उनकी उम्र 107 साल और 175 दिन थी। जनवरी 2000 में जब उनकी मौत हुई, तब किन की उम्र 107 साल और 175 दिन थी, जबकि जिन की उम्र अगले साल हुई, तब वह 108 वर्ष की थीं।

उमेनो के चार बच्चे हैं, जबकि कामे के तीन बच्चे। लोगों के ज्यादा वक्त जीने के लिहाज से जापान दुनिया में पहले स्थान पर है। इस देश में बुजुर्गों का काफी सम्मान होता है। गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड संस्था के अनुसार, दुनिया की सबसे उम्र वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड भी जापान की 118 वर्ष की कने तनाका के नाम दर्ज है।

Published on:
22 Sept 2021 11:11 am
Also Read
View All
रूस के ट्यूमेन रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला, 2 हजार किलोमीटर दूर ड्रोन से बनाया निशाना

British PM Keir Starmer Resign: महज 23 महीने में पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं कीर स्टार्मर, अब कौन लेगा जगह

फुटबॉल का महाकुंभ या पर्यावरण पर बोझ? FIFA World Cup 2026 से रिकॉर्ड कार्बन उत्सर्जन का खतरा, सबसे प्रदूषणकारी टूर्नामेंट साबित होने का दावा

Donald Trump: हॉर्मुज पर ट्रंप की नई चेतावनी: ‘ईरान से 60 दिन में समझौता नहीं हुआ तो जहाजों पर लग सकता है अमेरिकी टोल’

Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब