
प्रेम (Love) दुनिया का पवित्र शब्द है। जो व्यक्ति प्रेम में है उसे बाहरी दुनिया पागल समझती है क्योंकि प्रेम में वो व्यक्ति अपने चाहने वाले के लिए वो सब कर जाता है जो बाहरी दुनिया के लिए अतार्किक हो सकता है। प्रेम के इसी मायने को सच कर दिया है एक प्रेमी जोड़े ने जिसने शादी के 18 साल बाद ऐसा कदम उठाया जिसे लोगों ने पागलपन का नाम दे दिया। लेकिन ये जोड़ा अपने इस फैसले से बहुत खुश है और अपने परिवार के साथ प्रेम और सुकून से बसर कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के ऊटा में रहने वाले एक जोड़े की। पत्नी का नाम अमांडा स्कॉट और पति का शाय स्कॉट है। इनकी शादी को 18 साल बीत चुके हैं। इन्होंने लव मैरिज की थी। शादी के बाद इस कपल को 3 बच्चे भी हुए जिसमें एक बेटी और 2 बेटे हैं। अमांडा और शाय की मैरिज लाइफ काफी अच्छी चल रही थी लेकिन एक दिन शाय ने अमांडा को वो बात बताई जिस पर वो एक बार तो यकीन ही नहीं कर पाई।
दरअसल शाय ने अमांडा से बताया कि वो बचपन से ही लड़की बनना चाहता है। उसे लगता है कि उसका शरीर लड़के का है लेकिन उसकी भाव, उसकी चाहत लड़कियों जैसी है। अमांडा से वो बहुत प्यार करता था इसलिए शादी के वक्त ये बात उसने नहीं बताई कि कहीं वो उसे छोड़ कर ना चली जाए। लेकिन शादी के इतने साल बाद ये सच्चाई इसलिए बताई कि शायद वो उसकी भावना को समझेगी। अमांडा ये सब सुनकर बिल्कुल हैरान रह गई। लेकिन कुछ देर बाद उसने शाय से वो शब्द कहे जिसकी उम्मीद तो खुद शाय को नहीं थी।
शाय ने कहा कि अमांडा ने उससे कहा कि वो जो चाहे वो कर सकता है, अगर उसे पुरुष के शरीर में नहीं रहना है तो वो औरत बन सकता है। इससे उसे कोई परेशानी नहीं होगी। वो खुश होगी कि उसका प्रेमी, उसका पति अपनी मर्जी से जिएगा, खुश होकर जिएगा।
शाय ने कहा कि अमांडा की इस बात ने मुझे यकीन दिला दिया कि वो मुझसे कितना प्यार करती है। इसके बाद साल 2019 में शाय स्कॉट ने हार्मोनल चेंजमेंट के और अपना जेंडर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जिसमें उसे कई तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा। इस दौरान उसकी पत्नी अमांडा साए की तरह उसके साथ रही। अब शाय पूरी तरह औरत बन चुके हैं और अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ उसी घर में एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। शाय मजाक में ये बात कहते हैं कि अब घर में पति-पत्नी नहीं बल्कि 2 पत्नी और 3 बच्चे रह रहे हैं।
शॉय की पत्नी 37 साल अमांडा कहती हैं कि "शाय के औरत बनने के बाद से ये एक व्यक्ति के रूप में यह मेरे लिए दिलचस्प रहा है। इससे मुझे सेक्स और खुद की कामुकता के बारे में बिल्कुल अलग तरीके से सोचने में मदद मिली है। ये वो तरीका है जिससे आप दुनिया में प्यार और सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं, तो आप इस पर सवाल नहीं उठाते हैं। भले ही शाय नहीं जानती थी (पति) कि अपने इस बात को किससे और कैसे बताया जाए, हमारा पहले भी एक अच्छा करीबी रिश्ता था, लेकिन उसके साथ इस अनुभव से ये और भी गहरा हो गया है।”
बता दें कि इस कपल ने अपनी इस कहानी को टिकटॉक पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और उनके सच्चे प्यार की बातें कर रहे हैं। इस वीडियो को 16.2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें- ना प्यार, ना सेक्स....यहां होती ये अनोखी शादी