विदेश

तारिक रहमान के बांग्लादेशी पीएम बनने पर भारत ले सकता है बड़ा फैसला, बांग्लादेश में वीज़ा सेवा होगी बहाल!

तारिक रहमान के बांग्लादेशी पीएम बनते ही भारत अब जल्द ही एक बड़ा फैसला ले सकता है। क्या होगा यह फैसला? आइए जानते हैं।

2 min read
Feb 20, 2026
PM Narendra Modi and Tarique Rahman
Indian PM Narendra Modi and Bangladeshi PM Tarique Rahman

तारिक रहमान (Tarique Rahman), बांग्लादेश (Bangladesh) के नए पीएम बन गए हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष 60 वर्षीय रहमान ने हाल ही में देश में हुए चुनाव में जीत हासिल की और बांग्लादेश के 11वें पीएम बने। रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी रहमान को जीत की बधाई दी और साथ ही पूरे परिवार के साथ उन्हें भारत आने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंधों में सुधार की उम्मीद भी जताई। रहमान के पीएम बनने के बाद अब भारत जल्द ही बांग्लादेश में एक बड़ी सेवा फिर से शुरू कर सकता है।

बांग्लादेश में वीज़ा सेवा होगी बहाल!

रहमान के पीएम बनने के बाद अब भारत जल्द ही बांग्लादेश में वीज़ा सेवा को बहाल कर सकता है। एक भारतीय कूटनीतिज्ञ ने इसकी जानकारी दी है। भारत ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के समय बांग्लादेश में वीज़ा सेवा को बंद कर दिया था। भारत के एक सीनियर कॉन्सुलर के अनुसार अब बांग्लादेशियों को मेडिकल और डबल एंट्री वीज़ा जारी किए जा सकते हैं। साथ ही ट्रैवल वीज़ा समेत कई दूसरी कैटेगरी को भी फिर से शुरू किया जा सकता है।

हिंदुओं की सुरक्षा पर रखा जाएगा ध्यान

देश के नाम अपने पहले संबोधन में रहमान ने हिंदुओं समेत बांग्लादेश के सभी अल्पसंख्यकों के लिए एक बड़ी बात कही। रहमान ने कहा कि बांग्लादेश सरकार पर देश में रहने वाले हर नागरिक का हक है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो और उसने किसी के लिए भी वोट किया हो। रहमान ने कहा कि कोई व्यक्ति मुस्लिम हो या हिंदू हो, बौद्ध हो या ईसाई को, किसी भी विचारधारा का हो और कहीं भी रहता हो, बांग्लादेश में हर धर्म के व्यक्ति के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जाएगा।

Updated on:
20 Feb 2026 06:33 am
Published on:
20 Feb 2026 06:26 am