विदेश

‘कभी भी होर्मुज पर नियंत्रण नहीं पा सकेंगे’, अमेरिका को ईरान की खुली चेतावनी

Iran-US Tensions: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।

less than 1 minute read
May 30, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में बढ़ी टेंशन (इमेज सोर्स: पत्रिका)

Iran-US War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। ईरान की नई संस्था ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ (PGSA) पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।

‘PGSA’ ने कहा है कि उसके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह बिना किसी रुकावट के जहाजों की आवाजाही का प्रबंधन करती रहेगी। इतना ही नहीं, PGSA ने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि वह युद्ध के जरिए भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण हासिल नहीं कर सका और प्रतिबंध लगाकर भी सफल नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें

होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच हो सकता है भीषण युद्ध, ट्रंप के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ से भड़का तनाव

अपडेट जारी है…

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध में नया मोड़! होर्मुज स्ट्रेट की चेतावनी के बाद ट्रंप ने ईरान को दिया सीधा जवाब
Also Read
View All