विदेश

डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के बीच खटपट तेज, बेंजामिन नेतन्याहू का अमेरिकी दौरा रद्द, वजह भी सामने आई

Israel-US Relations:इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अमेरिका दौरे का कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नेतन्याहू अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले थे।
2 min read
Jul 16, 2026
Netanyahu cancels US trip
US Israel relations, photo- michael arizanti

Israel-US Relations: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अमेरिका दौरे का कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नेतन्याहू अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले थे। हालांकि अमेरिकी दौरा रद्द होने की वजह को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

लेकिन यह खबर ऐसे समय में आई है जब क्षेत्र में उच्च-स्तरीय सैन्य तनाव और इजराइल व अमेरिका के बीच सुरक्षा सहयोग को लेकर गतिविधियां चल रही हैं। ऐसे में अमेरिका और इजराइल संबंधों में खटपट होने को लेकर चर्चा है।

राष्ट्रपति ट्रंप से चाहते थे मिलना

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलना चाहते थे। लेकिन यह साफ नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच बैठक पूर्व में बैठक तय थी अथवा नहीं। हालांकि बीते दिनों प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हिज्बुल्लाह पर इजराइली हमलों को सीमित करने से कई बार टकराव भी हुआ है।

ईरान बोला, लेबनान में युद्धविराम करे इजराइल

ईरान ने पूर्व में कहा था कि समझौते के तहत इजराइल को लेबनान में युद्धविराम करना चाहिए। इजराइल और लेबनान ने बुधवार को रोम में अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता की थी। लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह पर हमलों को सीमित करने से इजराइल के इनकार को लेकर नेतन्याहू और ट्रंप के बीच कई बार टकराव की स्थिति बन चुकी है।

अमेरिका में घट रहा इजरायली प्रभाव

बीते दिनों नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति की मुलाकात ने इजरायली मीडिया और कूटनीतिक हलकों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों ने इसे अमेरिका में इजरायल के घटते प्रभाव के रूप में देखा है। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने उनसे सीरिया और दक्षिणी लेबनान से इजराइली सेना हटाने को कहा था।

ईरान पर बड़े हमले का तो संकेत नहीं

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द होने के बाद अब इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले की संभावना जताई गई है। एक मीडिया रिपोर्ट ने इसे युद्ध की रणनीति का एक हिस्सा बताते हुए ईरान पर बड़े स्तर पर हमले होने की आशंका के संकेत दिए हैं।

Updated on:
16 Jul 2026 05:30 pm
Published on:
16 Jul 2026 05:30 pm