विदेश

कतर के PM ने नहीं मिलाया जेडी वेंस से हाथ, ईरानी समकक्ष के सामने हुए असहज, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया

US Iran Talk 2026: स्विट्जरलैंड में बातचीत के दौरान एक समय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस असहज दिखे। कतर के पीएम स्विट्जरलैंड में उपराष्ट्रपति वेंस से हाथ मिलाना भूल गए। इस पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jun 22, 2026
JD Vance JD Vance Dismisses Jared Kushner-Steve Witkoff Profit Allegations.
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (Photo-IANS)

US Iran Talk:अमेरिका और ईरान के बीच पहले राउंड की बातचीत खत्म हो गई। स्विट्जरलैंड में बातचीत के दौरान एक समय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस असहज दिखे। वायरल वीडियो में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का अभिवादन किया, लेकिन इस दौरान वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति से हाथ मिलाना भूल गए। वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया जाने लगा कि कतर ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति का अपमान किया। कतर ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का अभिवादन करने से इनकार कर दिया।

मध्यस्थों ने बड़ी प्रगति की है: अराघची

वहीं, पहले दौर की बातचीत के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि लेबनान युद्ध को खत्म करने में पाकिस्तानी और कतरी मध्यस्थता से बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थों ने बड़ी प्रगति की है। पाकिस्तान, कतर और ईरान, सभी ने उच्च-स्तरीय बातचीत के पहले दौर के समापन की पुष्टि की है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा कि लेबनान में जारी संघर्ष को खत्म करने को लेकर रुपरेखा तैयार की गई है।

पहले राउंड की बातचीत के बाद क्या बोला पाकिस्तान

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए कतर और पाकिस्तान मध्यस्था कर रहे हैं। पाकिस्तान ने पहले राउंड की बातचीत खत्म होने के बाद प्रेस रीलिज जारी कर बताया कि MoU के आधार पर, सभी पक्ष एक हाई-लेवल कमेटी बनाने पर सहमत हुए हैं। मध्यस्थ देशों के मुताबिक यह कमेटी मध्यस्थता की प्रक्रिया पर राजनीतिक निगरानी रखेगी। साथ ही, मुख्य वार्ताकारों को यह हाई लेवल कमेटी रिपोर्ट करेगी और MoU के मुद्दों को लागू करने के लिए काम करेगी।

Updated on:
22 Jun 2026 12:31 pm
Published on:
22 Jun 2026 11:16 am